लाइव न्यूज़ :

ममता और शेख हसीना के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई चर्चा, तीस्ता नदी जल बंटवारे के मुद्दे पर सस्पेंस

By भाषा | Updated: November 23, 2019 00:30 IST

बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना शहर के ईडन गार्डन स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ प्रथम दिन/रात टेस्ट मैच का उद्घाटन करने के लिए एक दिन की यात्रा पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों नेताओं के बीच तीस्ता नदी जल बंटवारे के मुद्दे पर चर्चा की गई या नहीं।दोनों देश सितंबर 2011 से इस मुद्दे पर समझौता करने के इच्छुक हैं।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ एक घंटे की शिष्टाचार मुलाकात की और इस दौरान उनके बीच कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में जिन मुद्दों पर बातचीत हुई उनका खुलासा नहीं किया गया है। यह भी ज्ञात नहीं है कि दोनों नेताओं के बीच तीस्ता नदी जल बंटवारे के मुद्दे पर चर्चा की गई या नहीं। दोनों देश सितंबर 2011 से इस मुद्दे पर समझौता करने के इच्छुक हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस समझौते के विरोध में थीं।

दोनों नेताओं के बीच लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक के बाद शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश अपने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारत के सहयोग को हमेशा याद रखेगा। दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संबंधों का विकास होना चाहिए।

हसीना ने कहा, “हम अपने स्वतंत्रता संग्राम में भारत के सहयोग के लिए हमेशा आभारी रहेंगे। हम इसे कभी नहीं भूलेंगे।” ममता ने बैठक के बारे में कहा, “बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के साथ बहुत ही सौहार्दपूर्ण बैठक हुई। यह सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात थी। हमनें द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।”

बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना शहर के ईडन गार्डन स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ प्रथम दिन/रात टेस्ट मैच का उद्घाटन करने के लिए एक दिन की यात्रा पर हैं।

टॅग्स :ममता बनर्जीशेख हसीना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन