लाइव न्यूज़ :

पोखरियाल, यूएई के उनके समकक्ष हम्मादी के बीच शिक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा

By भाषा | Updated: December 9, 2020 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उनके समकक्ष हुसैन बिन इब्राहिम अल हम्मादी के बीच बृहस्पतिवार को डिजिटल बैठक हुई जिसमें नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ ही शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण की भारत की योजना पर चर्चा हुई।

हम्मादी ने कहा, ‘‘नीति दूरदृष्टि वाला दस्तावेज है क्योंकि इसमें छात्रों के संपूर्ण विकास पर जोर दिया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में परस्पर सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता है और दोनों देशों को शिक्षा के क्षेत्र में दीर्घावधि सहयोग बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए।’’

पोखरियाल ने बताया कि भारत और यूएई के बीच शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन को अंतिम रूप दिए जाने के चरण में है।

पोखरियाल ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि इससे हमारे देशों के बीच उच्च शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सहयोग बढ़ेगा। भारत भी परस्पर संबंधों एवं सहयोग को मजबूत करने के लिए इच्छुक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत और यूएई के बीच काफी मजबूत एवं गहरा द्विपक्षीय संबंध है और दोनों पक्ष शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने पर काम कर रहे हैं। यह बैठक हमारे संबंधों और मजबूत बनाने और खासकर शिक्षा के क्षेत्र में प्रगाढ़ करने के लिए हुई।’’

पोखरियाल ने यूएई के छात्रों को ‘स्टडी इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत भारत आने का निमंत्रण दिया और उच्च शिक्षा में ग्लोबल इनिशिएटिव ऑफ एकेडमिक नेटवर्क्स (जीआईएएन) के तहत भारत के विश्वविद्यालयों में अल्पावधि के पाठ्यक्रमों के लिए और अधिक संख्या में शिक्षकों के आने के लिए निमंत्रण दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग