लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के बैकग्राउंड तस्वीर जमकर बटोर रही सुर्खियां, सोशल मीडिया पर उठ रहे कई तरह के सवाल, पढ़ें पूरी खबर

By वैशाली कुमारी | Updated: June 23, 2021 13:02 IST

राहुल गांधी की इस वीडियो में एक ऐसी चीज ने दर्शकों का ध्यान खींचा है जिसके वजह से वो चर्चा विषय बन गए है। वीडियो में राहुल गांधी के बैकग्राउंड में लगी तस्वीर की चर्चा ट्विटर पर की जा रही है। तस्वीर मे नीला आकाश और बर्फ़ से ढ़की पहाड़ियां दिखाई दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के वीडियो के बैकग्राउंड में दिखने वाली तस्वीर को रेहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फरवरी में शेयर किया था।आपको बता दें कि रेहान राजीव वाड्रा, राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे है।

मंगलवार को राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया था। राहुल गांधी की इस वीडियो में एक ऐसी चीज में दर्शकों का ध्यान खींचा जिसकी बाद में खूब चर्चा हुई। वीडियो में राहुल गांधी के बैकग्राउंड में लगी तस्वीर की चर्चा ट्विटर पर की जा रही है। तस्वीर मे नीला आकाश और बर्फ़ से ढ़की पहाड़ियां दिखाई दे रही है।

इसके देखने के बाद आर्किटेक्ट सीतू महाजन कोहली ने रेहान वाड्रा को टैग करते हुए ट्वीट किया कि मुझे पीछे की तस्वीर बेहद पसंद आई है! यह गोर्जियस है। क्या यह आपकी है रेहान? इस सवाल का रेहान वाड्रा ने जवाब देते हुए कहा कि हां वो एक फोटोग्राफर हैं। कोहली ने तस्वीर की और तारीफ करते हुए लिखा कि स्टनिंग रेहान। आप पहले से ही मेरे फेवरेट फोटोग्राफर हैं. आपके फोटोग्राफ मेरे इंटीरियर्स में काफी जान डालते हैं। इसके जवाब में रेहान ने लिखा कि धन्यवाद , मुझे खुशी है कि आपको मेरा काम पसंद आया।

आपको बता दें कि रेहान राजीव वाड्रा, राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे है। उनकी उम्र 20 साल है और वो एक फोटोग्राफर हैं। उनका इंस्टाग्राम पर एक फोटोग्राफी पेज है। वह अपने पेज पर नियमित रूप से अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। राहुल गांधी के वीडियो के बैकग्राउंड में दिखने वाली तस्वीर को रेहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फरवरी में शेयर किया था।

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं