लाइव न्यूज़ :

विकास के विचारों पर राज्यों के साथ चर्चा कर रहा हूं: नीति आयोग उपाध्यक्ष

By भाषा | Updated: December 1, 2021 21:53 IST

Open in App

अमरावती, एक दिसंबर नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने बुधवार को कहा कि उन्होंने सहकारी संघवाद की भावना के साथ विचारों को साझा करके सभी राज्यों के साथ मिलकर विकास को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत शुरू की है।

उन्होंने कहा, ''यह सहकारी संघवाद पर हमारे प्रयास का एक हिस्सा है, जिसके तहत हम सभी राज्यों का दौरा करने और उनके साथ विचारों का आदान-प्रदान करना चाहते हैं। हमारी आशा यह है कि हम एक साथ विकास के विचारों पर चर्चा करें और प्रयासों में तेजी लाएं।''

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उपाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में नीति आयोग की टीम ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के साथ बैठक की और कई मुद्दों पर चर्चा की।

कुमार ने कहा कि आयोग राज्यों के बीच विवादास्पद मुद्दों को सुलझाने की भी कोशिश करेगा, ''जैसा कि तेलंगाना के साथ आपके मुद्दे हैं। हम कोशिश करेंगे और इस पर काम करेंगे।''

बयान के मुताबिक, राजीव कुमार ने राज्य सरकार द्वारा किए कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य इस पथ पर आगे बढ़ेगा।

उपाध्यक्ष ने कहा, ''आपके द्वारा उठाए गए कुछ उपाय बेहद अनूठे हैं जोकि देश में पहली बार किए जा रहे हैं, जैसे डिजिटल लाइब्रेरी, रायथू भरोसा केंद्र, खरीद का विकेंद्रीकरण आदि। हम इसे अन्य राज्यों में भी दोहराना चाहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया