लाइव न्यूज़ :

मंत्रिपरिषद विस्तार के मुद्दे पर जे पी नड्डा के साथ विस्तार से चर्चा हुई : बोम्मई

By भाषा | Updated: August 2, 2021 23:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि मंत्रिपरिषद विस्तार के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ विस्तार से चर्चा हुई और मंगलवार शाम तक अंतिम सूची आने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील भी इस बैठक में मौजूद थे।

करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नड्डा जी के साथ विस्तार से चर्चा हुई। हम कल शाम तक अंतिम सूची आने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि संभावित नामों की एक सूची पर चर्चा हुई और भाजपा अध्यक्ष उसपर फैसला लेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के बीच एक बार और चर्चा होगी जिसके बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बोम्मई ने कहा, ‘‘हमने राज्य में जमीनी हकीकत के बारे में बताया। उन्होंने भी कुछ विचार व्यक्त किए। हम एक विश्वसनीय मंत्रिपरिषद देना चाहते हैं।’’

इससे पहले इस बैठक का समय चार बार बदला गया।

मुख्यमंत्री ने भाजपा महासचिव बी एल संतोष और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बोम्मई की मुलाकात नहीं हो पाई।

सूत्रों ने बताया कि मंत्रिपरिषद विस्तार को लेकर बोम्मई और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच रविवार रात चर्चा का एक दौर चला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू