लाइव न्यूज़ :

छात्रों को पतंग उड़ाने से हतोत्साहित करें, इससे पक्षियों और मानवों दोनों को नुकसानः दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: August 27, 2019 15:54 IST

शिक्षा निदेशालय ने कहा, ‘‘खासकर त्योहारों के दौरान पतंग उड़ाने से होने वाली दुर्घटनाओं में अक्सर घातक चोटें लगती हैं।’’ इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए पत्र में कहा गया कि पतंग उड़ाने से लोगों, पशु-पक्षियों को खतरा हो सकता है, इस बारे में छात्रों को जागरुक कर उन्हें हतोत्साहित किया जाये।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षा निदेशालय (डीओई) ने स्कूल प्रधानाध्यापकों को लिखे पत्र में कहा, ‘‘दिल्ली में पतंग उड़ाना आम बात है।पतंग उड़ाने के कारण कई बार मनुष्यों और पशु-पक्षियों को भी नुकसान पहुंचता है।

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को निर्देश दिया कि वे छात्रों को पतंग उड़ाने के प्रति हतोत्साहित करें और इसके कारण पक्षियों और मानवों दोनों को होने वाले नुकसान को लेकर उन्हें संवेदनशील बनायें।

शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने स्कूल प्रधानाध्यापकों को लिखे पत्र में कहा, ‘‘दिल्ली में पतंग उड़ाना आम बात है। पतंग उड़ाने के कारण कई बार मनुष्यों और पशु-पक्षियों को भी नुकसान पहुंचता है, जिससे वे चोटिल हो जाते हैं। पतंग उड़ाने में इस्तेमाल होने वाले मांझे पर धातु की लेप के कारण यह अधिक जानलेवा और घातक हो जाता है।’’

शिक्षा निदेशालय ने कहा, ‘‘खासकर त्योहारों के दौरान पतंग उड़ाने से होने वाली दुर्घटनाओं में अक्सर घातक चोटें लगती हैं।’’ इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए पत्र में कहा गया कि पतंग उड़ाने से लोगों, पशु-पक्षियों को खतरा हो सकता है, इस बारे में छात्रों को जागरुक कर उन्हें हतोत्साहित किया जाये।

इसके अनुसार, ‘‘हाई टेंशन लाइन और मेट्रो की इलेक्ट्रिक तारों को छूने के कारण इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है। यह पतंग उड़ाने वाले व्यक्ति के लिये भी घातक हो सकता है।’’ शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों के अनुसार सरकारी, सरकार समर्थित एवं निजी स्कूलों के प्रमुखों को ‘‘स्कूल की सभा के दौरान छात्रों और स्कूल के कर्मियों को पतंग उड़ाने के खतरे के बारे में संवेदनशील बनाने का निर्देश दिया गया है।’’ 

टॅग्स :दिल्ली सरकारदिल्लीअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल