लाइव न्यूज़ :

किसानों को पराली जलाने से हतोत्साहित करें, लेकिन दंडात्मक कार्रवाई न करें: नीतीश

By भाषा | Updated: December 14, 2020 20:47 IST

Open in App

पटना, 14 दिसंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के किसानों के बीच पराली जलाने का चलन बढ़ने पर गंभीर चिंता जताते हुए सोमवार को शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे हवाई सर्वेक्षण के जरिए हालात का जायजा लें तथा दंडात्मक कार्रवाई के बगैर रोकथाम के उपाय करें।

यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार ने किसानों के साथ उचित संवाद कायम करने, उनकी समस्याएं सुनने, पराली जलाने के नुकसानों की उन्हें जानकारी देने तथा पराली के वैकल्पिक इस्तेमाल पर सरकार से मिलने वाले लाभों के बारे में उन्हें बताने की जरूरत पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को यह बताया जाना चाहिए कि सरकार रोटरी मल्चर, स्ट्रॉ रीपर, स्ट्रॉ बालेर तथा रीपर कम बाइंडर की खरीद के लिए 75 फीसदी सब्सिडी दे रही है, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए यह 80 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि इन उपकरणों के इस्तेमाल से किसान को पराली जलाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी तथा कृषि से होने वाली उनकी आय भी बढ़ेगी क्योंकि कृषि से निकलने वाले कचरे को रिसाइकल किया जा सकेगा और उनके इस्तेमाल से कई वस्तुएं बनाई जा सकेगी।

नीतीश यहां एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे जिसमें ‘जलवायु के अनुरूप कृषि’ पहल की पूरे राज्य के लिए शुरुआत की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे