लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सएप समूह से पार्टी प्रवक्ताओं को हटाने के बाद दिल्ली भाजपा में कलह : सूत्र

By भाषा | Updated: June 23, 2021 22:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून दिल्ली भाजपा के व्हाट्सएप समूह से तेजिंदर पाल सिंह बग्गा और नेहा शालिनी दुआ सहित कुछ पार्टी प्रवक्ताओं को हटाए जाने के बाद पार्टी नेताओं के एक धड़े में कलह पैदा हो गई है। यह जानकारी सूत्रों ने दी।

दिल्ली भाजपा की मीडिया टीम के प्रमुख नवीन कुमार ने दावा किया कि सब कुछ ठीक है और पार्टी में मतभेद या कलह नहीं है।

कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘कुछ लोगों ने फोन बदल लिए होंगे या किसी अन्य कारण से कुछ नाम हट गए होंगे।’’

भारतीय जनता पार्टी में प्रख्यात चेहरा और सोशल मीडिया मंचों पर सक्रिय रहने वाले बग्गा को दो व्हाट्सएप समूहों से पिछले शनिवार को हटा दिया गया। इन समूहों में मुख्यत: पार्टी की मीडिया टीम के सदस्य हैं।

भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘‘बहरहाल उन्हें मंगलवार को वापस समूह में जोड़ लिया गया लेकिन उन्होंने खुद ही समूह छोड़ दिया।’’

इसके बाद बग्गा ने अपने ट्विटर पर से ‘‘भाजपा प्रवक्ता’’ शब्द भी हटा लिया। संपर्क करने पर बग्गा ने कहा, ‘‘कोई टिप्पणी नहीं, पार्टी नेताओं से बात कीजिए।’’

यही मामला पार्टी के एक अन्य नेता हरीश खुराना के साथ हुआ। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के पुत्र हरीश पदाधिकारियों की नियुक्ति में उनकी ‘‘वरीयता’’ को नजरअंदाज करने के बाद करीब एक महीने पहले दिल्ली भाजपा की मीडिया टीम के व्हाट्सएप समूहों से हट गए थे।

खुराना से संपर्क नहीं हो सका। कुछ महत्वपूर्ण पद दिए जाने की उनकी इच्छा को नजरअंदाज करने के बाद उन्होंने भाजपा प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने की धमकी दी थी। बाद में दिल्ली भाजपा के नेताओं ने उन्हें मनाया और उन्हें पार्टी में मीडिया संबंधों के प्रमुख का पद दिया गया।

दिल्ली भाजपा के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि पार्टी के अंदर कई मुद्दे हैं जिनका समाधान किया जाना है और इनके कारण पार्टी नेताओं के एक धड़े में ‘‘असहजता’’ दिख रही है।

दिल्ली भाजपा की मीडिया टीम में कुछ समय पहले शामिल हुईं दुआ को इस महीने की शुरुआत में व्हाट्सएप समूहों से हटा दिया गया था। सूत्रों ने बताया कि पिछले शनिवार को उन्हें फिर से जोड़ा गया।

दिल्ली भाजपा की मीडिया टीम में 25 से अधिक प्रवक्ता हैं। इतनी बड़ी टीम होने से उनमें से हर किसी को नोटिस किया जाने का सीमित अवसर होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो