लाइव न्यूज़ :

डिस्कॉम को 11केवी के 2,264 किमी खुले बिजली के तारों को संवाह रोधी तारों में बदलने का निर्देश

By भाषा | Updated: November 6, 2021 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर दिल्ली सरकार ने शनिवार को बिजली विभाग को 11 किलोवाट (केवी) के खुले बिजली के तारों को संवाह रोधी (इंसुलेटेड) तारों में बदलने का निर्देश दिया।

कैबिनेट ने ‘11 केवी के बेयर कंडक्टर्स को इंसुलेटेड कंडक्टर्स में बदलने की नीति' को मंजूरी देने के बाद यह फैसला लिया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि खुले बिजली के तार दिल्ली की सुंदरता को खराब करते हैं और जान-माल के लिए खतरा पैदा करते हैं।

उन्होंने कहा, “एक जिम्मेदार और संवेदनशील सरकार होने के नाते दिल्ली के लोगों को हर स्तर पर सुरक्षा के साथ-साथ सुविधाएं देना हमारा कर्तव्य है। इसी को देखते हुए यह नीति बनाई गई है ताकि दिल्ली के लोगों को इससे बचाया जा सके। जीवन और संपत्ति के लिए संभावित खतरा जो खुले तार पैदा करते हैं।”

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, नीति के तहत टीपीडीडीएल, बीवाईपीएल और बीआरपीएल द्वारा दिल्ली में फैले 2,264 किलोमीटर खुले तारों के संजाल को संवाह रोधी नेटवर्क में बदला जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार सड़कों पर लटके बिजली के तारों को भूमिगत करने पर भी काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह