लाइव न्यूज़ :

आयकर विभागों के छापों में 1400 करोड़ रुपये के बेनामी लेनदेन का खुलासा

By भाषा | Updated: January 22, 2021 15:17 IST

Open in App

जयपुर, 22 जनवरी आयकर विभाग की, जयपुर के तीन कारोबारी समूहों के प्रतिष्ठानों पर छापमारी के दौरान 1400 करोड़ रुपये से अधिक के अनधिकृत और बेनामी लेन-देन का खुलासा हुआ है।

विभाग के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता के अनुसार, तलाशी अभियान जारी है और आगे की जांच की जा रही है।

आयकर विभाग ने जयपुर में तीन कारोबारी समूहों के यहां तलाशी ली और सर्वे किया। इनमें एक प्रमुख जौहरी फर्म और दो रियल एस्टेट फर्म हैं। विभाग की टीमों ने इन फर्मों के 20 परिसरों में तलाशी ली जबकि 11 परिसरों में सर्वे का काम किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, इस दौरान विभाग की टीमों को बड़ी संख्या में दस्तावेज और बेहिसाबी रसीदें, विकास कार्य मद में बिना ब्यौरे के खर्च, बिना ब्यौरे की संपत्तियां, नकदी कर्ज व अग्रिम से जुड़ा डिजिटल आंकड़ा मिला।

उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी बात है कि इस कारोबारी समूह ने पिछले 6-7 साल के सारा बेहिसाब लेन-देन का पूरा ब्यौरा कई रजिस्टरों, स्लिप पैड, दिन-प्रतिदिन की कच्ची कैश बुक आदि के रूप में बेसमेंट में छुपा रखा था जिसे जब्त किया गया है। इस समूह में अब तक 650 करोड़ रुपये के बेनामी लेनदेन का पता चला है।

वहीं जौहरी फर्म के परिसरों की तलाशी से 525 करोड़ रुपये के बेनामी लेनदेन का खुलासा हुआ है तो अन्य रियल इस्टेट डेवलपर फर्म के यहां तलाशी से लगभग 225 करोड़ रुपये के बेहिसाबी बेनामी लेनदेन का खुलासा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह