लाइव न्यूज़ :

CIC ने मांगी PM नरेद्र मोदी की विदेश यात्रा में चार्टर्ड विमान पर आए खर्च की जानकारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 27, 2018 11:44 IST

केंद्रीय सूचना आयोग ने सूचना के अधिकार के तहत विदेश मंत्रालय ने पीएम नरेंद्र मोदी से जुड़े दस्तावेजों को पेश करने का निर्देश जारी किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 27 फरवरी: केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी)  ने विदेश मंत्रालय को सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं के दौरान एयर इंडिया के चार्टर्ड विमान पर आए खर्च की जानकारी सार्वजनिक करने का निर्देश दिया है। आरटीआई के तहत विदेश मंत्रालयसे पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा साल 2013 से 2017 के बीच की गई विदेश यात्राओं से जुड़ी जानकारी माँगी गई।

विदेश मंत्रालय ने जवाब में कहा था कि भारतीय वायुसेना और एअर इंडिया द्वारा किये गए बिल की राशि, संदर्भ संख्या और बिल की तारीख से जुड़े दस्तावेज पीएम मोदी की विदेश यात्रा के लिए पेश किए गए हैं वो एक साथ एक जगह अभी मौजूद नहीं हैं।  इस सूचना को सार्वजनिक करने के लिए कई अधिकारियों को इस काम के लिए लगाना पड़ेगा जिसके बाद ही इसकी जानकारी दी जा सकती है। मुख्य सूचना आयुक्त आरके  माथुर ने मंत्रालय की इस दलील को खारिज किया है।

इससे पहले भी इस तरह की जानकारी मांगी जा चुकी है। पहले भी केंद्रीय सूचना आयोग ने पीएम की विदेशी यात्राओं में उनके साथ जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए थे। पीएमओ को मुख्य सूचना आयुक्त आरके माथुर ने निर्देश दिया था कि पीएम के साथ विदेश जाने वाले सदस्यों के नाम बताए जाएं।

सूचना आयुक्त ने पीएमओ की ओर से ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ का हवाला देते हुए इस पर जताई गई आपत्ति को भी खारिज कर दिया। उन्होंने  कहा कि हम ये भी विचार कर रहे हैं  कि पीएम मोदी के साथ जाने वाले सरकारी व्यक्तियों के नाम सार्वजनिक तौर पर  मुहैया कराई जाएं। ऐसे में अभी तक पीएम की विदेशी यात्रा के जुड़ी किसी भी जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया