लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : लक्ष्मी नगर लूटपाट मामले में जांच अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई

By भाषा | Updated: July 7, 2019 22:53 IST

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस अधिकारी ने लूटपाट की बजाए चोरी का मामला दर्ज किया था। लूटपाट से संबंधित धाराओं को प्राथमीकि में बाद में जोड़ा गया।

Open in App

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक महिला के साथ उसके घर के बाहर दो व्यक्तियों द्वारा कथित तौर पर लूटपाट के मामले की जांच कर रहे अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक अरविंद को पीड़िता की शिकायत के बाद जिला पुलिस लाइन भेज दिया गया है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस अधिकारी ने लूटपाट की बजाए चोरी का मामला दर्ज किया था।

उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार रात 9.45 बजे की है। एक महिला अपने घर लौट रही थी तभी उसके घर के सामने दो व्यक्तियों ने उसके साथ कथित तौर पर लूटपाट की। महिला ने दावा किया कि जांच अधिकारी ने लूटपाट की बजाए चोरी का मामला दर्ज किया है।

लूटपाट से संबंधित धाराओं को प्राथमीकि में बाद में जोड़ा गया। घटना के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने महिला का बैग छीना और वहां से फरार हो गए। महिला ने रात करीब 10 बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। भाषा शोभना उमा उमा

 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया