लाइव न्यूज़ :

नागपुर के मिहान में 1600 करोड़ रुपये की लागत से आपदा मोचन केंद्र बनेगा : वडेट्टीवार

By भाषा | Updated: July 18, 2021 16:35 IST

Open in App

नागपुर, 18 जुलाई महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने रविवार को कहा कि नागपुर के मिहान क्षेत्र में 1,600 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तकनीकी रूप से उन्नत ‘राज्य आपदा मोचन केंद्र’ बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह केंद्र त्वरित आपदा और चक्रवात पर अलर्ट जारी करेगा और बारिश तथा अन्य आपदाओं के कारण कृषि को हुए नुकसान का नक्शा तैयार करने और सर्वेक्षण करने में मदद करेगा।

मुंबई में रात भर हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाओं में 25 लोगों की मौत हो जाने की पृष्ठभूमि में वडेट्टीवार ने संवाददाता सम्मेलन में यह कहा।

वडेट्टीवार ने कहा, ‘‘1600 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से मिहान में 10 एकड़ के भूखंड पर राज्य आपदा मोचन केंद्र बनेगा। यह आपदा और चक्रवात पर अलर्ट देगा, साथ ही बारिश और अन्य आपदाओं के कारण कृषि को हुए नुकसान का नक्शा तैयार करने और सर्वेक्षण में मदद करेगा। एक सलाहकार नियुक्त किया गया है और परियोजना के डेढ़ साल में पूरा होने की उम्मीद है।’’

अधिकारियों ने बताया कि महानगर के माहुल में चहारदीवारी का एक हिस्सा गिरने से जहां 17 लोगों की मौत हुई, वहीं विखरोली में सात और भांडुप में एक व्यक्ति की मौत हुई। वडेट्टीवार ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान चेंबूर (माहुल) में 14, विखरोली में छह और भांडुप में एक व्यक्ति की मौत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुंबई में भारी बारिश के बाद पहाड़ियों आदि पर रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन अक्सर लोग ऐसी चेतावनी को नजरअंदाज कर सुरक्षित स्थानों पर जाने से इनकार कर देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए