लाइव न्यूज़ :

कोविड के समय बड़ी रैलियां करने को लेकर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री पर आपदा कानून लगाया जाए: अभिषेक बनर्जी

By भाषा | Updated: June 3, 2021 01:22 IST

Open in App

पठार प्रतिमा (पश्चिम बंगाल), दो जून तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में कोविड महामारी के दौरान बड़ी चुनावी रैलियां करने और ‘‘लोगों की जान खतरे में डालने’’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम लगाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह कानून महामारी के बीच राज्य में आठ चरणों में चुनाव कराने को लेकर निर्वाचन आयोग के खिलाफ तथा उस दौरान चुनाव प्रचार करने को लेकर उनकी पार्टी समेत सभी राजनीतिक दलों के विरुद्ध भी लगाया जाना चाहिए।

दक्षिण 24 परगना जिले के चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद तृणमूल सांसद ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को केंद्र की ओर से भेजे गए ‘कारण बताओ’ नोटिस का जिक्र करते हुए यह बयान दिया।

बंदोपाध्याय ने प्रधानमंत्री द्वारा बुलायी गयी बैठक में हिस्सा नहीं लिया था। उन्हें आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत नोटिस भेजा गया है।

बनर्जी ने कहा, ‘‘यदि अलपन बंदोपाध्याय, जो कोविड प्रबंधन एवं चक्रवात प्रभावित लोगों के पुनर्वास से जुड़े कई कार्यबलों का नेतृत्व कर रहे थे, को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया गया है तो क्यों न यह कानून प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के विरुद्ध कोविड के मामले बढ़ने के दौरान बड़ी रैलियां करने और लोगों की जान खतरे में डालने पर लगाया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ याद करिए कि प्रधानमंत्री ने एक चुनावी सभा में कहा कि इतनी भीड़ देखकर वह बहुत खुश हैं। उन्होंने जब यह बात कही थी तब कोविड-19 के मामले बढ़ रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे