लाइव न्यूज़ :

पत्नी की मौत से निराश व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी, मौत

By भाषा | Updated: May 19, 2021 19:58 IST

Open in App

आगरा,19 मई आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दयानंद नगर में बुधवार सुबह 28 वर्षीय युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है।

थाना न्यू आगरा के निरीक्षक एस के उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंचीं। फिलहाल युवक लवकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बतााया जा रहा है कि बीते साल नवंबर में युवक की शादी हुई थी। करीब एक महीना पहले शिकोहाबाद से लौटते समय युवक और उसकी पत्नी की कार में आग लग गई थी। इसमें युवक की पत्नी की जलकर मौत हो गई थी जबकि युवक खुद भी बुरी तरह से जल गया था। उसकी हालत अभी भी ठीक नहीं थी।

संदेह है कि इसी वजह से युवक ने खुद को गोली मारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपलक्कड़ नगरपालिका में 53 सीट और भाजपा ने 25 पर बाजी मारी?, लगातार तीसरी जीत के साथ बीजेपी ने UDF और LDF को दी शिकस्त

भारत‘लोकमत महागेम्स’ के कारण खेल संस्कृति मैदान पर फिर नजर आने लगी: सीएम फडणवीस

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

भारतएनडीए ने मुनंबम सीट जीती, ईसाइयों और वक्फ बोर्ड के बीच विवाद केंद्र?, 1 साल से विरोध कर रहे 500 से अधिक ईसाई परिवार

पूजा पाठMithun Rashifal 2026: मिथुन राशिवालों को नए साल में मिलेगी बड़ी सफलता, करियर-व्यापार में आगे बढ़ने के आएंगे कई अवसर

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: फुटबॉलर मेसी के फैंस हुए निराश, कहा 'बिल्कुल बेकार इवेंट था!'...

भारतसोनिया गांधी मदद मांगती हैं, तो हमेशा मदद करेंगे, अमरिंदर सिंह ने कहा- पीएम मोदी की ‘पंजाब से विशेष लगाव’ और फैसलों को सार्वजनिक नहीं करती भाजपा

भारतKerala Local Body Election Results Updates: 25 ग्राम पंचायत और 2 नगरपालिकाओं में आगे एनडीए, देखिए LDF, UDF और अन्य दल का हाल

भारततिरुवनंतपुरम नगर निगम में 101 सीट, बहुमत के लिए 51 सीट, 49 सीट पर आगे NDA, बीजेपी ने रचा इतिहास, तिरुवनंतपुरम नगर निगम में 45 वर्षों से एलडीएफ की सत्ता?

भारतYear Ender 2025: उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरे भारत में भगदड़ में गई कई जानें, सबसे दुखद हादसों से भरा ये साल; जानें