लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर के बाद यमुना में नहीं गिरेगा गंदा पानी: श्रीकांत शर्मा

By भाषा | Updated: June 20, 2021 23:47 IST

Open in App

मथुरा, 20 जून उत्तर प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने ब्रजवासियों को रविवार को गंगा दशहरा की शुभकामनाएं दीं और कहा कि मथुरा-वृन्दावन में 35 नालों का पानी यमुना में गिरता है,जिसे रोकने का कार्य इस साल 31 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा और इसके बाद एक भी बूंद गंदा पानी यमुना में नहीं गिरेगा।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की नदियों को निर्मल करने के संकल्प की दिशा में राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है। मथुरा-वृन्दावन में 35 नालों का पानी यमुना में गिरता है, इनमें से 20 नालों को बंद करने का कार्य पूरा हो गया है।

उन्होंने कहा कि सात नाले आंशिक रूप से बंद किए जा चुके हैं और आठ नालों को बंद करने का काम शुरू होने वाला है। आंशिक रूप से बंद तीन नालों और सात खुले नालों में जैविक उपचार (बायोरेमेडिएशन) प्रक्रिया की जा रही है, जिससे यमुना में पानी गिरने पर गंदगी से प्रदूषण का खतरा कम हो जाएगा, शेष पांच नालों में भी यह प्रक्रिया अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये प्रस्तावित ग्रिड सपोर्ट शुल्क बिल्कुल ही नाजायज होगा

स्वास्थ्यआम आदमी को कंगाल बनाता बीमारियों का महंगा इलाज 

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: 18 दिसंबर की सुबह चेक करें ईंधन के ताजा दाम, जानें जेब पर कितना पड़ेगा असर

स्वास्थ्यजहरीली हवा से आफत में लोग?, प्रदूषण से मिलकर लड़ेंगे सभी राजनीतिक दल?

भारतदेश में 216 बड़े बांधों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति?, गंभीर खामियां, तत्काल मरम्मत की जरूरत

भारत अधिक खबरें

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है