लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर करने के लिए ‘गंदी राजनीति’ की जा रही है : राउत

By भाषा | Updated: April 8, 2021 12:34 IST

Open in App

मुंबई, आठ अप्रैल शिवसेना सांसद संजय राउत ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार को अस्थिर करने के लिए ‘‘गंदी राजनीति’’ की जा रही है और ऐसी साजिशें कामयाब नहीं होंगी।

राउत का यह बयान तब आया है जब एक दिन पहले निलंबित पुलिसकर्मी सचिन वाजे ने एक पत्र में दावा किया कि राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई पुलिस में उनकी सेवा जारी रखने के लिए दो करोड़ रुपये मांगे थे और एक अन्य मंत्री अनिल परब ने उनसे ठेकेदारों से पैसा इकट्ठा करने के लिए कहा था।

शिवसेना नेता परब ने बुधवार को वाजे के दावों को खारिज कर दिया और कहा कि वह आरोपों की जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की कसम खाई और कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है।

राउत ने बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जेल में बंद आरोपियों से पत्र लिखवाने का नया चलन शुरू हुआ है।

राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘देश ने पहले कभी इस तरीके से गंदी राजनीतिक खेल खेलते हुए नहीं देखा जिसमें जांच एजेंसियों और राजनीतिक दलों के आईटी सेल का इस्तेमाल कर चरित्र हनन किया जाए और जेल में बंद आरोपियों से पत्र लिखवाए जाएं।’’

राउत ने कहा कि एमवीए सरकार को कमजोर तथा अस्थिर करने की कोशिशें ‘‘सफल नहीं होंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अनिल परब को जानता हूं। वह कट्टर शिव सैनिक हैं और बालासाहेब ठाकरे के नाम पर कभी झूठी कसम नहीं खाएंगे।’’

शिवसेना महाराष्ट्र में राकांपा और कांग्रेस के साथ सत्ता में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित