लाइव न्यूज़ :

निर्देशकों को भी अभिनय के बारे में जानना चाहिए: नीरज काबी

By भाषा | Updated: June 22, 2021 17:30 IST

Open in App

मुंबई, 22 जून बहुआयामी प्रतिभा के धनी कलाकार नीरज काबी का मानना है कि निर्देशकों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे अभिनय के मूलतत्वों का अध्ययन करें ताकि वे कलाकारों से असाधारण प्रस्तुति निकाल पाएं।

कलाकार एवं नाट्य हस्ती काबी (53) फिलहाल अमित मासूरकर निर्देशित फिल्म ‘शेरनी’ में विद्या बालान के साथ नजर आ रहे हैं। यह फिल्म इंसान और जानवर के संघर्ष पर आधारित है।

काबी ने कहा कि वह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मासूरकर के साथ काम करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि ‘न्यूटन’ फिल्म को लेकर चर्चित रहे मासूरकर से वह पहली बार तब मिले थे जब इन आकांक्षी निर्देशक ने 2007-08 में उनकी अभिनय कार्यशाला में भाग लिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ अमित ने कहा था कि वह फिल्में बनाना चाहते हैं लेकिन वह उसका शिल्प सीखना चाहते हैं ताकि वह कलाकारों का निर्देशन कर सकें। जब एक निर्देशक ‘अपने जैसा बनो’ कहता है तो किसी कलाकार से ऐसा कहना गलत होता है क्योंकि मैं यदि अपने जैसा ही रहूं तो मैं अभिनय नहीं कर रहा हूं। मुझसे अपने जैसे की उम्मीद नहीं की जाती है , मुझसे किरदार में ढल जाने की उम्मीद की जाती है। ’’

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ इसी तरह, जब निर्देशक कहता है कि ‘निश्चिंत हो जाइए’, तो मैं नहीं हो सकता क्योंकि मेरा किरदार ऐसा नहीं कर सकता। (फिल्म) उद्योग में इस तरह के ये थोड़े- मिथक हैं । यही वजह है कि निर्देशकों को अभिनय सीखना चाहिए, यह महत्वपूर्ण है। अमित ने ऐसा किया और उनके साथ काम करना मजेदार रहा।’’

‘शेरनी’ 19 जून को एमेजॉन प्राइम वीडिया पर रिलीज हुइ। उसकी आलोचकों की अच्छी समीक्षा की है। यह फिल्म न केवल इंसान एवं जानवर के संघर्ष की कहानी है बल्कि यह विद्या बालान की विद्या विसेंट नामक एक वन अधिकारी की भूमिका में लैंगिक पहलुओं को भी छूती है। काबी इस फिल्म में विद्या के वरिष्ठ अधिकारी के किरदार में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे