लाइव न्यूज़ :

पायल कपाड़िया की फिल्म कान उत्सव में डायरेक्टर्स फोर्टनाइट सेक्शन में शामिल

By भाषा | Updated: June 8, 2021 17:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून भारतीय फिल्मकार पायल कपाड़िया की फीचर फिल्म ‘‘ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग’’ को साल 2021 के कान फिल्म उत्सव में ‘डायरेक्टर्स फोर्टनाइट’ सेक्शन के एक भाग के रूप में चुना गया है। आयोजकों ने मंगलवार को यह घोषणा की।

फोर्टनाइट सेक्शन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इसके अलावा अन्य 24 फीचर फिल्मों में जोआना हॉग की ‘‘ द सोवेनिर पार्ट दो’’, क्लियो बर्नार्ड की ‘‘अली एंड अवा’’, पिएत्रो मार्सेलो, एलिस रोचवाचर और फ्रांसेस्को मुंजी की फिल्म ‘‘फ्यूचुरा’’ और हैदर रशीद की ‘‘यूरोपा’’ शामिल हैं।

कपाड़िया ने अपना समय मुंबई और पेरिस में बिताया है और वह अपनी लघु फिल्म ‘‘आफ्टरनून क्लाउड्स’’ को 2017 के संस्करण में ले जाने के बाद इस प्रतिष्ठित यूरोपीय फिल्म उत्सव में लौट रही है। फीचर फिल्म ‘‘ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग’’ को जुलाई में ‘मार्सिले फेस्टिवल ऑफ डॉक्यूमेंट्री फिल्म’ में दिखाया जायेगा।

कपाड़िया ने भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) से फिल्म निर्देशन की पढ़ाई की है।

कान फिल्म उत्सव इस साल छह से 17 जुलाई तक होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह