लाइव न्यूज़ :

डिजिटल मंच पर “ह्यूमन” श्रृंखला से पदार्पण कर रहे हैं निर्देशक विपुल शाह

By भाषा | Updated: July 27, 2021 19:17 IST

Open in App

मुंबई, 27 जुलाई फिल्मकार विपुल शाह का कहना है कि चिकित्सा की पृष्ठभूमि पर आधारित उनकी आगामी थ्रिलर श्रृंखला “ह्यूमन” समाज के सभी वर्गों को लक्षित कर बनाई गई है और दवाओं के परीक्षण तथा मानव जीवन पर उनके प्रभाव को दर्शाती है।

इस श्रृंखला में शेफाली शाह और कीर्ति कुल्हारी ने अभिनय किया है। डिज्नी हॉटस्टार पर दिखाई जाने वाली श्रृंखला “ह्यूमन” का निर्देशन विपुल शाह और मोजेज सिंह ने मिलकर किया है। पांच धारावाहिक शाह ने और पांच सिंह ने निर्देशित किये हैं।

विपुल के लिए डिजिटल मंच पर निर्देशन का यह पहला अवसर है जिन्होंने “नमस्ते लंदन”, “वक्त: रेस अगेंस्ट टाइम” और “आंखें” जैसी फिल्में बनाई हैं। पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में निर्देशक ने कहा कि इस श्रृंखला में मनुष्यों पर दवाओं के परीक्षण के मुद्दे को हर संभव कोण से दिखाया गया है।

उन्होंने कहा, “यह मुद्दा पूरे समाज का है इसलिए हम इस श्रृंखला के जरिये पूरे समाज को दर्शाना चाहते हैं। केवल अमीर या गरीब तबके को नहीं… जितना संभव हो सके हम उतने व्यापक स्तर पर दिखाना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा, “आप इसमें सभी लोगों के बारे में महसूस कर पायेंगे चाहे वह फार्मा कॉर्पोरेट जगत हो, डॉक्टर (नैतिक हों या अनैतिक), लोगों की समस्याएं, दलाल या बिना जानकारी के दवाओं के परीक्षण के लिए चुने गए पीड़ित लोग।”

विपुल ने कहा कि इस श्रृंखला के माध्यम से चिकित्सा जगत की खामियों को दिखाया गया है और इसके साथ ही भावनात्मक पक्ष को भी उजागर किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है