लाइव न्यूज़ :

शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक मामले में शिक्षा विभाग के निदेशक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 1, 2021 18:46 IST

Open in App

नोएडा(उप्र), एक दिसंबर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ष 2021 के पेपर लीक होने के मामले में उत्तर प्रदेश एसटीएफ (नोएडा यूनिट) ने बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक को बुधवार को दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया । एसटीएफ के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

इस मामले में एसटीएफ ने अलीगढ़ से भी एक व्यक्ति को आज गिरफ्तार किया है, जबकि कल दिल्ली स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक को गिरफ्तार किया था। इस मामले में थाना सूरजपुर में एसटीएफ द्वारा विभिन्न प्रिंटिंग प्रेस के मालिकों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

उत्तर प्रदेश विशेष कार्य दल (एसटीएफ) के नोएडा के अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि 28 नवंबर को होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा वाले दिन ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में नोएडा एसटीएफ ने आज बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक (सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी) संजय उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उनसे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रश्न पत्र छपवाने सहित अन्य चीजों का टेंडर इन्होंने ही दिया था। उन्होंने बताया कि संजय उपाध्याय पूर्व में गाजियाबाद में जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में तैनात रह चुके हैं।

एसटीएफ के अधिकारी गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने कल संजय उपाध्याय को निलंबित कर दिया था। उन्होंने बताया कि संजय उपाध्याय के पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप आदि बरामद हुआ है और पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली है।

उन्होंने बताया कि एसटीएफ ने जनपद अलीगढ़ से गौरव कुमार पुत्र प्रमोद कुमार को भी आज इस मामले में गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति के भी शिक्षक पात्रता परीक्षा में हुयी धांधली में शामिल होने का संदेह है। इसके पास से लैपटॉप प्रिंटर लैमिनेशन मशीन आदि बरामद हुयी है ।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही एसटीएफ ने टीईटी परीक्षा के दिल्ली में पेपर छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस के मालिक राय अनूप प्रसाद मूलनिवासी जनपद गोरखपुर को कल गिरफ्तार किया है। इनकी दिल्ली के ओखला में प्रिंटिंग प्रेस है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि कोलकाता, नोएडा, दिल्ली में स्थित विभिन्न प्रिंटिंग प्रेसों मे टीईटी की परीक्षा के प्रश्न पत्र छपवा गए थे। इस मामले में एसटीएफ की तरफ से पांच प्रिंटिंग प्रेस के मालिकों के खिलाफ थाना सूरजपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह