लाइव न्यूज़ :

जहरीली शराब बेचने में लिप्त लोगों के खिलाफ गैंगस्टर कानून लगाने का निर्देश

By भाषा | Updated: November 21, 2020 17:49 IST

Open in App

प्रयागराज (उप्र), 21 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज जिले में जहरीली शराब पीने से हुई छह लोगों की मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए जहरीली शराब बेचने में लिप्त लोगों के खिलाफ गैंगस्टर कानून के तहत कार्रवाई करने और ऐसे लोगों की संपत्ति जब्त करने का शनिवार को निर्देश दिया।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना में सभी संबंधित लोगों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने यह निर्देश भी दिया है कि जब्त की गई संपत्ति की नीलामी करते हुए उससे प्राप्त धनराशि से पीड़ित परिवारों की मदद की जाए।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्रयागराज में गंगापार फूलपुर थाना अंतर्गत अमिलिया गांव में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई थी और कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा