लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कलबुर्गी से हिंडन के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू

By भाषा | Updated: November 18, 2020 17:20 IST

Open in App

कलबुर्गी,(कर्नाटक), 18 नवंबर कर्नाटक के कलबुर्गी से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में स्थित हिंडन हवाई अड्डे के बीच बुधवार को सीधी विमान सेवा की शुरूआत हुयी। इस ​सेवा को क्षेत्रीय संपर्क योजना 'उड़े देश का आम नागरिक' (आरसीएस- उड़ान) के तहत झंडी दिखायी गयी ।

पिछले साल बोली प्रक्रिया के बाद स्टार एयर को आरसीएस-उड़ान-तीन के तहत इस मार्ग पर उड़ान के लिये सेवा शुरू करने की अनुमति दी गयी थी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि विमानन कंपनी सप्ताह में तीन उड़ानों का परिचालन करेगी और 50-सीटों वाले एम्ब्रेयर-145 लक्जरी विमान को परिचालन के लिये उतारेगी ।

बयान में कहा गया है कि इस मार्ग पर उड़ान सेवा के साथ स्टार एयर के विमान 16 मार्ग पर उड़ान भरेंगे ।

हिंडन हवाई अड्डा नयी दिल्ली से 30 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित है। कलबुर्गी हवाई अड्डा जिला मुख्यालय से 13.8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। देश में टीयर-दो और टीयर-तीन शहरों के बीच हवाई संपर्क को बढ़ाने के लिए उड़ान सेवा के तहत विमान सेवा की शुरुआत की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव