लाइव न्यूज़ :

डिंडीगुल में 20 दिन तक घर में पड़ी रही मां की लाश, पूजा करते रहे बच्चे, पुजारी ने दिलाया था भरोसा-भगवान आत्मा को वापस भेज देगा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 2, 2021 18:44 IST

तमिलनाडु के डिंडीगुल का मामलाः महिला की मौत के बाद उसके दो बच्चे 20 दिन तक उसके शव के पास इसी उम्मीद में बैठे रहे कि भगवान उसकी आत्मा को वापस कर देंगे.

Open in App
ठळक मुद्देइंदिरा नामक महिला पुलिस थाने में हेड कांस्टेबल थी. कुछ वर्ष पहले वह अपने बच्चों को लेकर पति से अलग हो गई थी. कुछ वर्ष पहले वह अपने बच्चों को लेकर पति से अलग हो गई थी.

चेन्नईः तमिलनाडु के डिंडीगुल में दो बच्चों की मां की मौत हो गई तो बच्चे इसी उम्मीद में इंतजार करते रहे कि भगवान उसकी आत्मा को वापस कर देंगे.

एक पुजारी उन बच्चों को दिलासा देता रहा कि पूजा करने से भगवान उनकी मां को वापस भेज देगा. इंदिरा नामक महिला पुलिस थाने में हेड कांस्टेबल थी. कुछ वर्ष पहले वह अपने बच्चों को लेकर पति से अलग हो गई थी. इंदिरा के 13 वर्ष का बेटा और एक 9 वर्ष की बेटी है.

गुर्दे की तकलीफ के कारण इंदिरा ने कुछ समय पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए पुलिस विभाग में अनुरोध किया था. कुछ दिनों से वह पुलिस स्टेशन नहीं आ रही थी. जिसके बाद एक महिला कांस्टेबल इंदिरा के घर जानकारी लेने के लिए पहुंची. घर के अंदर उसे दोनों बच्चे मिले. घर के अंदर से बदबू आ रही थी.

कांस्टेबल को शक हुआ और उसने अधिकारियों को सूचित किया. जांच में पता चला कि इंदिरा की 20 दिन पहले हो चुकी है. उसके आसपास पूजा आदि की सामग्री पड़ी हुई थी. पुजारी सुदर्शन की सलाह पर उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया. पुजारी ने बच्चों और इंदिरा की बहन से कहा कि वे इंदिरा को अस्पताल न ले जाएं अन्यथा भगवान इंदिरा की रक्षा नहीं करेंगे.

सुदर्शन भी तब से लेकर अब तक परिवार के साथ ही घर में रु का रहा. घर को बाहर से बंद करने के बाद 20 दिनों तक इंदिरा की आत्मा वापस लाने के लिए पूजा की जाती रही. मां सो रही है पुलिस खुद को तब और अधिक असहाय महसूस करने लगी जब इंदिरा के बच्चे पुलिस से कहने लगे कि कोई उनकी मां को परेशान न करे, वो केवल सो रही है. पुलिस ने पुजारी सुदर्शन और इंदिरा की बहन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है.

टॅग्स :तमिलनाडुक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया