लाइव न्यूज़ :

दिनाकरण ने अन्नाद्रमुक को तोड़ने की कोशिश कीः पलानीस्वामी

By भाषा | Updated: February 10, 2021 20:02 IST

Open in App

कृष्णागिरी, 10 फरवरी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बुधवार को एएमएमके नेता टीटीवी दिनाकरण पर सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक को तोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा और पार्टी हमेशा एकजुट रहेगी।

पलानीस्वामी ने कहा कि पार्टी कभी भी एक परिवार को राज्य पर शासन नहीं करने देगी।

उन्होंने यहां एक चुनावी रैली में कहा कि कुछ लोग पार्टी का नियंत्रण हासिल करने के लिए साजिश रच रहे हैं लेकिन सत्तारूढ़ दल के सतर्क कार्यकर्ताओं ने उनकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया है।

अन्नाद्रमुक के संयुक्त संयोजक ने कहा कि पार्टी में सिर्फ वफादारों और मेहनती लोगों के लिए स्थान है और ऐसा ही कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बन सकता है।

अपने संबोधन में दिनाकरण का जाहिर तौर पर हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उन्होंने पहले भी सरकार को गिराने और पार्टी को तोड़ने की कोशिश की थी।

दिनाकरण अन्नाद्रमुक से निष्कासित वीके शशिकला के भतीजे हैं।

पलानीस्वामी ने कहा, '' 2017 में जब मैं मुख्यमंत्री बना तो हम अच्छा शासन दे रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने तब हमारे कुछ विधायक तोड़ने की कोशिश की। आपको मालूम है कि वे साजिशकर्ता कौन हैं, किसने 18 व्यक्तियों को बांटकर इस सरकार को गिराने की और पार्टी को तोड़ने की कोशिश की थी। ''

वर्ष 2017 में जब पलानीस्वामी ने उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम के गुट के साथ अपने धड़े का विलय कर दिया था तब अन्नाद्रमुक के 18 विधायक दिनाकरण के साथ चले गए थे।

उन्होंने कहा, अम्मा (दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता) सरकार एकजुटता की वजह से चलती रही। हालांकि इसे अस्थिर करने की तमाम कोशिशें हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos