VIDEO: डिंपल यादव बोलीं, राम के नाम का राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है भाजपा
By संदीप दाहिमा | Updated: December 19, 2025 14:28 IST2025-12-19T14:28:14+5:302025-12-19T14:28:25+5:30
VB-G RAM G बिल 2025 को लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला।

VIDEO: डिंपल यादव बोलीं, राम के नाम का राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है भाजपा
VB-G RAM G बिल 2025 को लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा राम के नाम का इस्तेमाल कर अपनी राजनीतिक नैया पार लगाना चाहती है, जबकि देश की जनता, युवा, किसान और महिलाओं को राम भरोसे छोड़ने का काम कर रही है। डिंपल यादव ने कहा कि यह कहीं न कहीं महात्मा गांधी का भी अपमान है। उन्होंने मनरेगा का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह योजना गांव-गांव तक पहुंचने वाली, आम लोगों से सीधे जुड़ी योजना है, लेकिन सरकार इस पर कोई नई या सकारात्मक बात करने को तैयार नहीं है।
#WATCH | दिल्ली: VB-G RAM G बिल 2025 पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, "भाजपा राम के नाम का प्रयोग करके अपनी नांव को पार लगाना चाहती है। पूरे देश की जनता को, लोगों को, युवाओं को, किसानों को और महिलाओं को वे राम भरोसे ही छोड़ना चाहते हैं। कहीं न कहीं ये महात्मा गांधी… pic.twitter.com/7hEEuIXIq6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 19, 2025