लाइव न्यूज़ :

दिलजीत ने सरकार से किसानों की मांगों को मानने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: December 5, 2020 23:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर पंजाबी गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन में शनिवार को शामिल हुए और उनसे संयम बरतने और अपने आंदोलन को शांतिपूर्ण चलाने का आग्रह किया।

इसके साथ ही दोसांझ ने सरकार से भी किसानों की मांगों को मानने का आग्रह किया।

उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा, "आपने एक बार फिर इतिहास रचा है।"

किसान आंदोलन को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत से ट्विटर पर चली जबानी जंग के कुछ दिन बाद, दोसांझ प्रदर्शन स्थल पर आए और शुरू में तो वह भीड़ के बीच बैठे तथा अन्य नेताओं के भाषणों को सुना।

इसके बाद 36 वर्षीय अभिनेता मंच पर आए और पंजाबी में भाषण देना शुरू किया।

दोसांझ ने कहा, "मैं यहां बोलने नहीं बल्कि सुनने आया हूं। मैं आप सबकी प्रशंसा करता हूं। आपने एक बार फिर इतिहास रचा है। मैं कहानियां सुना करता था कि पंजाबी ऊर्जा से भरे होते हैं, लेकिन मैं पहली बार इसका गवाह बना हूं।"

आंदोलन कर रहे किसानों को अपने संदेश में अभिनेता ने कहा कि किसान संयम रखें और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें।

उन्होंने कहा, "सिर्फ इसी रास्ते से हम यह लड़ाई जीत सकते हैं। इन दिनों की कहानियों को निश्चित रूप से भविष्य में सुनाया जाएगा।"

दोसांझ ने हरियाणा से प्रदर्शन में शामिल हुए लोगों का आभार भी व्यक्त किया।

वहां मौजूद मीडियाकर्मियों की सुविधा के लिए "उड़ता पंजाब" के अभिनेता ने हिंदी में कहा, " हिंदी में भी बोल रहा हूं सर, फिर बाद में गूगल ना करना पड़े।"

दोसांझ ने कहा कि ट्विटर पर जो विमर्श फैलाया जा रहा है, उसके विपरीत यह आंदोलन "शांतिपूर्ण" है।

उन्होंने कहा, "अगर आप हमारी बात सुन रहे हैं, तो यहां किसानों की बात के अलावा और कोई मुद्दा नहीं है। कृपया मुद्दों को न भटकाएं। सरकार को किसानों की मांगों को मान लेना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र