लाइव न्यूज़ :

दिलजीत दोसांझ ने आयकर जांच की खबरों का खंडन करने के लिए आईटी प्रमाणपत्र साझा किया

By भाषा | Updated: January 4, 2021 19:45 IST

Open in App

मुंबई, चार जनवरी पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपने खिलाफ आयकर जांच होने की खबरों के बीच वित्त मंत्रालय का प्रमाणपत्र साझा करते हुए कहा कि इतनी नफरत मत फैलाइए।

दोसांझ नये कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के प्रदर्शन का सक्रियता से समर्थन कर रहे हैं। इस तरह की खबरें थीं कि दोसांझ ने किसानों को एक करोड़ रुपये दान दिये हैं, जिसके बाद आयकर विभाग ने जांच शुरू की है।

अभिनेता ने ट्विटर पर वीडियो में कहा, ‘‘इस तरह की खबर थी कि मेरी फाउंडेशन किसी नेता से जुड़ी है। बहुत अच्छे राजे...ऐसा करते रहिए, कोई फिक्र नहीं है। जितना जोर लगे, लगा लो। ऐसे लोगों का मकसद असली मुद्दों से भटकाना है। उनका यही काम है।’’

उन्होंने पंजाबी में बोलते हुए वीडियो में कहा है, ‘‘उम्मीद है कि कोई हल निकलेगा क्योंकि आज चार जनवरी है। मैंने हमेशा शांति की बात की है और शांति के लिए अपील की है। कभी कुछ भड़काऊ नहीं कहा।’’

इससे पहले उन्होंने अफवाहों का खंडन करने के लिए 2019-20 के अपने आयकर रिटर्न पर मंत्रालय से मिले ‘प्लेटिनम प्रमाणपत्र’ को रविवार को ट्विटर पर साझा किया था।

प्रमाणपत्र में 36 वर्षीय गायक के देश निर्माण में योगदान को चिह्नित किया गया है।

उन्होंने पंजाबी में लिखा, ‘‘यह मेरा प्लेटिनम प्रमाणपत्र है। ट्विटर पर बात करके कोई देशभक्त नहीं बन जाता। इसके लिए काम करना होता है।’’

दोसांझ ने पिछले महीने दिल्ली की सिंघू सीमा पर किसानों के प्रदर्शन में भाग लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह