लाइव न्यूज़ :

दिलीप कुमार का दुनिया से जाना मेरे लिये पारिवारिक क्षति : अदनान सामी

By भाषा | Updated: July 7, 2021 16:12 IST

Open in App

मुंबई, सात जुलाई गायक अदनान सामी ने कहा कि दिलीप कुमार का निधन उनके लिये पारिवारिक क्षति है क्योंकि उनके पिता दिग्गज अभिनेता के रिश्ते के भाई थे। सामी ने दिलीप कुमार को याद करते हुए कहा कि वह महान और सरल हृदय के व्यक्ति थे।

सामी ने कहा कि उनके पिता दिवंगत अरशद खान सामी एक पाकिस्तानी पश्तून थे और वह पेशावर में जन्मे दिलीप कुमार के रिश्ते के भाई थे।

सामी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''दिलीप कुमार का एक आभामंडल और खास व्यक्तित्व था। वह जानते थे कि वह दिलीप कुमार हैं, लेकिन उन्होंने अपने आसपास के लोगों को कभी असहज महसूस नहीं होने दिया बल्कि सहज महसूस कराया। इससे उनके महान व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है।''

दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें पिछले मंगलवार गैर-कोविड केन्द्र हिंदुजा अस्पताल को आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

लंदन में पैदा हुए सामी ने 1999 में पाकिस्तान से भारत आने के बाद दिलीप कुमार के साथ गुजारे दिनों को याद करते हुए कहा कि वह पश्तून परंपरा के अनुसार, अभिनेता को यूसुफ लाला कहा करते थे।

सामी (49) ने कहा, ''वह सबके लिये दिलीप कुमार, सुपर स्टार और महान अभिनेता थे लेकिन मैं उन्हें यूसुफ लाला कहता था। पश्तून में बड़ों को इस तरह संबोधित करने की परंपरा रही है और हम वैसा ही करते हैं। मेरे लिये वह एक सरल हृदय वाले और बेहद विनम्र व्यक्ति थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो