लाइव न्यूज़ :

दिलीप कुमार अब भी आईसीयू में, हालत स्थिर : सायरा बानो

By भाषा | Updated: July 3, 2021 18:51 IST

Open in App

मुंबई, तीन जुलाई मुंबर्इ के एक अस्पताल में भर्ती बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं । उनकी पत्नी सायरा बानो ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

अभिनेता को मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में मंगलवार को उम्र संबंधी समस्याओं के कारण भर्ती कराया गया था ।

सायरा बानो ने पीटीआई भाषा को बताया, ''साहब अब बहुत बेहतर हैं । हम अब भी आईसीयू में हैं । उनकी स्थिति स्थिर है और आज बेहतर हैं ।''उन्होंने कुमार के प्रसंशकों और शुभेच्छुओं का उनके समर्थन के लिये धन्यवाद किया ।

अस्पताल के एक सूत्र के अनुसार कुमार की सांस लेने की समस्या अब नियंत्रण में है । हालांकि, अभी वह एक दो दिन अस्पताल में ही रहेंगे ।'' इससे पहले भी जून में कुमार को इसी समस्या के कारण इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पांच दिन बाद उन्हें छुट्टी मिली थी ।

कुमार ने पांच दशक के अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें 'मुगल इ आजाम' , देवदास, नया दौर एवं राम और श्याम शामिल है । बड़े पर्दे पर वह आखिरी बार 1998 में किला ​फिल्म में दिखे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा