लाइव न्यूज़ :

दिलीप कुमार ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, वेंटिलेटर पर नहीं; हालत स्थिर

By भाषा | Updated: June 7, 2021 13:27 IST

Open in App

मुंबई, सात जून सांस लेने में परेशानी के बाद से यहां एक अस्पताल में भर्ती अभिनेता दिलीप कुमार इस समय ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और उनकी हालत स्थिर है। कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनके परिवार ने उनकी सेहत के बारे में ताजा जानकारी साझा की।

दिलीप कुमार (98) को रविवार को खार के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जो गैर-कोविड अस्पताल है। यहां जांच में कुमार को बाइलेट्रल प्ल्यूरल एफ्युजन (फेफड़े की बाहरी परत में तरल भर जाना) होने का पता चला था।

कुमार के ट्विटर हैंडल पर जारी ताजा जानकारी के अनुसार, ‘‘दिलीप साब ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, वेंटिलेटर पर नहीं। वह स्थिर हैं। प्ल्यूरल एस्पिरेशन (फेफड़े से तरल पदार्थ निकालने की प्रक्रिया) करने के लिए कुछ जांच रिपोर्ट का इंतजार है। छाती रोग विशेषज्ञ डॉ जलील पारकर दिलीप साहब की देखरेख कर रहे हैं।’’

उनके ट्विटर एकाउंट से एक अन्य पोस्ट में मीडिया से अनुरोध किया गया है कि केवल सत्यापित स्वास्थ्य जानकारी ही प्रकाशित-प्रसारित करें जो उनके ट्विटर हैंडल पर जारी की जाएगी तथा अन्य किसी पर भरोसा नहीं करें।

ट्विटर पर रविवार शाम किए गए एक पोस्ट में कहा गया था कि कुमार को कुछ दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

दिलीप कुमार को पिछले महीने भी नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कुमार ने 1944 में ‘‘ज्वार भाटा’’ फिल्म से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी और पांच दशक में उन्होंने ‘‘कोहिनूर’’, ‘‘मुगल-ए-आजम’’, ‘‘देवदास’’, ‘‘नया दौर’’ और ‘‘राम और श्याम’’ समेत ढेर सारी हिट फिल्में दी हैं।

पिछली बार वह पर्दे पर 1998 में ‘‘किला’’ फिल्म में नजर आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया