लाइव न्यूज़ :

दिलीप कुमार थोड़े कमजोर हैं, लेकिन ठीक हैं : सायरा बानो

By भाषा | Updated: December 7, 2020 16:33 IST

Open in App

मुंबई, सात दिसंबर अभिनेत्री सायरा बानो ने कहा कि उनके पति और मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार थोड़े कमजोर हैं लेकिन ठीक हैं। इस सप्ताह के अंत में कुमार 98 साल के हो जाएंगे।

अभिनेत्री ने 26 जनवरी को ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की थी जिसमें अभिनेता सफेद कुर्ते में और ‘कानी’ शॉल ओढ़े नजर आए थे और वह मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ देख रहे थे।

अभिनेत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ को सोमवार को बताया, ‘‘ उन्हें थोड़ी कमजोरी है लेकिन वह ठीक हैं।’’

अभिनेता के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को लेकर मीडिया के एक धड़े में आई खबरों के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर लोगों ने चिंताएं जाहिर की थीं लेकिन अभिनेत्री ने उसे खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ उनके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम नहीं है। मैंने कभी यह नहीं कहा कि उनकी प्रतिरोधक क्षमता कम है।’’

मार्च में कुमार ने ट्विटर पर अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देते हुए कहा था कि कोविड-19 के मद्देनजर एहतियात के तौर पर वह और बानो ‘एकदम पृथक’ होकर रह रहे हैं।

अभिनेता के दो छोटे भाई 88 वर्षीय असलम खान और 90 वर्षीय एहसान खान का निधन क्रमश: अगस्त और सितंबर महीने में कोविड-19 की वजह से हो गया। कुमार शुक्रवार को 98 साल के हो जाएंगे। उन्होंने ‘ज्वार भाटा’ से 1944 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था और बड़े पर्दे पर वह आखिरी बार 1998 में 'किला’ फिल्म में दिखे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे