उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: July 1, 2021 00:57 IST2021-07-01T00:57:52+5:302021-07-01T00:57:52+5:30

Dilip Kumar hospitalized due to age related problems | उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती

उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती

मुंबई, 30 जून मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को उम्र संबंधी ‘‘चिकित्सकीय समस्याओं’’ के कारण शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके पारिवारिक मित्र फैसल फारुकी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अस्पताल के सूत्रों ने इससे पहले दिन में बताया कि सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 98 वर्षीय अभिनेता को उपनगर खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह अस्पताल कोविड-19 केन्द्र नहीं है।

कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किये गये अपडेट में फारुकी ने दिग्गज अभिनेता के प्रशंसकों का उनकी दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिलीप साहब को कुछ दिक्कतों के कारण खार के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो 98 साल की उम्र में आम तौर पर होती रहती हैं। आपके प्यार और सच्ची दुआओं के लिए साब ने हमेशा आभार जताया है।’’

अस्पताल के एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘सांस लेने में तकलीफ के बाद कल दोपहर उन्हें भर्ती कराया गया और अब उनकी तबीयत ठीक है। उनकी उम्र और हाल में अस्पताल में भर्ती कराए जाने के मद्देनजर परिवार ने एहतियाती तौर पर उन्हें अस्पताल लाने का फैसला किया। वह ठीक हैं। वह गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं, ताकि चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर नजर रख पाएं।’’

दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण छह जून को भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

‘ट्रेजेडी किंग’ कहलाने वाले दिलीप कुमार ने अपने पांच दशक लंबे करियर में ‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’, ‘राम और श्याम’ जैसी हिट फिल्में दीं। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dilip Kumar hospitalized due to age related problems

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे