लाइव न्यूज़ :

दिलीप कुमार ने फिल्मों के माध्यम से लोगों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा : नायडू

By भाषा | Updated: July 7, 2021 11:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने दिग्गज फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया और कहा कि अपनी फिल्मों से उन्होंने ना सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया बल्कि लोगों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा तथा देश की चेतना को दिशा दी।

उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से किए गए एक ट्वीट के मुताबिक, नायडू ने कहा, ‘‘सम्मानित सिने अभिनेता दिलीप कुमार के निधन से देश के कला जगत में एक अपूरणीय रिक्तता आई है। दशकों तक आपने अपनी फिल्मों से न सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया बल्कि फिल्मों के माध्यम से लोगों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा और देश की चेतना को दिशा दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें।’’

दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे।

हिंदी फिल्म जगत में ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर दिलीप कुमार मंगलवार से मुंबई के हिंदुजा अस्पताल की गैर-कोविड गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती थे।

हिंदी फिल्मों के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाने वाले दिलीप कुमार ने 1944 में ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी और अपने पांच दशक लंबे कॅरियर में ‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’ तथा ‘राम और श्याम’ जैसी अनेक हिट फिल्में दीं। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है