लाइव न्यूज़ :

सांस लेने में तकलीफ के कारण दिलीप कुमार फिर अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: June 30, 2021 11:20 IST

Open in App

मुंबई, 30 जून जाने-माने अभिनेता दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एहतियाती तौर पर शहर के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। करीब 10 दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छु्ट्टी मिली थी।

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, 98 वर्षीय अभिनेता को उपनगर खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में कल भर्ती कराया गया और अब उनकी तबीयत ठीक है। यह अस्पताल कोविड-19 केन्द्र नहीं है।

अस्पताल से जुड़े एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद कल दोपहर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी उम्र और हाल में ही अस्पताल में भर्ती कराए जाने के मद्देनजर परिवार ने एहतियाती तौर पर उन्हें अस्पताल लाने का फैसला किया। वह ठीक हैं। वह गहन चिकित्या विभाग (आईसीयू) में भर्ती हैं, ताकि चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर नजर रख पाएं।’’

दिलीप कुमार को सांस में तकलीफ के कारण छह जून को भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनके फेफड़ों के बाहर तरल पदार्थ एकत्र हो गया, जिसे चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक निकाल दिया था और पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

‘ट्रेजेडी किंग’ कहलाने वाले दिलीप कुमार ने 1944 में ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से अपने करियर शुरुआत की थी और अपने पांच दशक लंबे करियर में ‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’, ‘राम और श्याम’ जैसी हिट फिल्में दीं। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट