लाइव न्यूज़ :

दिलीप घोष ने ओलंपिक में भारत के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं की मैराथन की अगुवाई की

By भाषा | Updated: August 1, 2021 12:42 IST

Open in App

कोलकाता, एक अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने तोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों के समर्थन में कोलकाता के मैदान इलाके में एक दौड़ में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं की रविवार सुबह अगुवायी की।

कोविड-19 संबंधी पाबंदियों का हवाला देते हुए कोलकाता पुलिस ने इस कार्यक्रम के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था। यह कार्यक्रम पार्टी की युवा इकाई ‘बीजेवाईएम’ ने आयोजित किया।

मंजूरी न मिलने के बावजूद घोष ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सौमित्र खान तथा राष्ट्रीय सचिव राजू बिस्ता समेत करीब 100 बीजेवाईएम कार्यकर्ताओं का मैदान में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा तक कुछ सैकड़ों मीटर तक अगुवायी की।

मैदान में भाजपा सदस्य की दौड़ के कारण पुलिस ने दूर से ही निगरानी रखी। घोष ने कहा, ‘‘हम तोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल का मनोबल बढ़ाने के लिए यहां हैं। इस मैराथन का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। सब चीजों से ऊपर उठकर हम सभी भारतीय हैं। हम खुश हैं कि पुलिस ने भी यह समझा। पुलिस ने सहयोग दिया। किसी भी कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं किया गया।’’

कोलकाता पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?