लाइव न्यूज़ :

दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस पर किया पलटवार

By भाषा | Updated: November 30, 2020 17:44 IST

Open in App

कोलकाता, 30 नवंबर पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष ने उन्हें 'गुंडा' कहने पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पर सोमवार को पलटवार किया और कहा कि भगवा दल लोगों के साथ खड़े रहने में विश्वास रखता है और सत्तापक्ष को " जैसे को तैसा'' फल मिलेगा।

घोष ने कहा कि अगर लोगों के पक्ष में होने का मतलब गुंडा होना होता है तो भाजपा व्यापक तौर पर यह करना जारी रखेगी।

तृणमूल कंग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने दक्षिण 24 परगना में रविवार को एक रैली में कहा था कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय "बाहरी" हैं और घोष "गुंडा" हैं।

घोष ने पलटवार करते हुए कहा, " अभिषेक ने अबतक कोई गुंडागर्दी नहीं देखी है। हम (भाजपा) इसे व्यापक तौर पर करेंगे। उन्हें (तृणमूल कांग्रेस को) जैसे को तैसा फल मिलेगा।''

उन्होंने कहा, " बहरहाल, हम लोगों के साथ खड़े होने में विश्वास रखते हैं। तृणमूल कांग्रेस का इसका अर्थ गुंडागर्दी निकाल सकती, क्योंकि उनका लोगों से संपर्क अब नहीं रहा है।"

अभिषेक बनर्जी ने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत किसी भी भाजपा नेता में उनका नाम लेने की "हिम्मत" नहीं है और वे उनपर आरोप लगाने के लिए "भाइपो" (बंगाली में भतीजा) या भतीजा जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।

उन्होंने कहा, " हम (भाजपा) उन्हें प्यार से भाइपो बुलाते थे। लेकिन आज मैं उन्हें खोकाबाबू (प्रभावशाली परिवार का युवा वंशज) कह रहा हूं जो बिना मेहनत किए राजनीति में आए हैं। लोग सबकुछ देख रहे हैं। "

घोष की टिप्पणी पर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगात रॉय ने कहा, " दिलीपबाबू सुबह में नियमित रूप से मीडिया में गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'