लाइव न्यूज़ :

दिलीप घोष ने कोविड टीके की 100 करोड़ खुराक की उपलब्धि हासिल करने को लेकर केंद्र की सराहना की

By भाषा | Updated: October 21, 2021 18:44 IST

Open in App

कोलकाता,21 अक्टूबर देश में कोविड-19 टीकों की अब तक लगाई गई खुराक के आंकड़े 100 करोड़ पार कर जाने को लेकर केंद्र की सराहना करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस मोर्चे पर पश्चिम बंगाल सरकार का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

घोष ने दावा किया कि बंगाल में टीकाकरण अभियान संचालित कर रहे अधिकारियों के बीच बहुत कम समन्वय है और योजना का अभाव है, जिससे अन्य राज्यों के समान गरीबों को मुफ्त टीका लगाना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिए गर्व की बात है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत के टीकाकरण अभियान की सराहना की है...। ’’

घोष ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ममता बनर्जी सरकार सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करती है।’’

वहीं, घोष के बयान की आलोचना करते हुए राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि केंद्र ने बंगाल के साथ सहयोग नहीं किया, जबकि यह देश में टीकाकरण अभियान में अग्रिम पंक्ति में मौजूद राज्यों में शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘दिलीप घोष को इस तथ्य की अवश्य जांच करनी चहिए। केंद्र ने राज्य को कभी भी जरूरी संख्या में टीकों की खुराक नहीं भेजी और तृणमूल कांग्रेस सरकार को इसे खुद से खरीदना पड़ा। ’’

स्वास्थ्य विभाग की एक बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अब तक 6.2 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की एक खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग