लाइव न्यूज़ :

इंजीनियर को कीचड़ से नहलाने वाले कांग्रेस विधायक नितेश राणे गिरफ्तार, 50 समर्थकों पर भी FIR दर्ज

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 4, 2019 19:05 IST

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और कांग्रेस विधायक नितेश राणे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राणे और उनके 50 समर्थकों के खिलाफ सिंधुदुर्ग जिले के कुडाल पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउन पर भारतीय दंड सहिंता की धारा 353, 342, 332, 324, 323, 120(ए), 147, 143, 504, 506 लगाई गई हैं।पुलिस अब पूरे मामले में आरोपी विधायक से पूछताछ करेगी। राणे को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और कांग्रेस विधायक नितेश राणे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राणे और उनके समर्थकों के खिलाफ सिंधुदुर्ग जिले के कुडाल पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर भारतीय दंड सहिंता की धारा 353, 342, 332, 324, 323, 120(ए), 147, 143, 504, 506 लगाई गई हैं। पुलिस अब पूरे मामले में आरोपी विधायक से पूछताछ करेगी। राणे को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सिंधु दुर्ग के एसपी दीक्षित गेदम ने एएनआई को बताया कि नितेश राणे और उसके दो समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें कल कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

राणे को पछतावा नहीं

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और कांग्रेस विधायक नितेश राणे को 'कीचड़ कांड' पर कोई पछतावा नहीं है। राणे के खिलाफ सिंधुदुर्ग जिले के कुडाल पुलिस स्टेशन में मुकदमा भी दर्ज हो गया है। राणे ने कहा कि मेरे खिलाफ केस भी दर्ज होता है तो मुझे उसकी परवाह नहीं। अब व्यक्तिगत रूप से मैं काम पर नजर रखूंगा।

नितेश राणे ने कहा कि अब रोजाना सुबह सात बजे हाथ में डंडा लेकर जाऊंगा और हाईवे की मरम्मत का काम देखूंगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने सड़क के लिए अपनी जमीन दी है। सड़क की हालत खराब है, इसलिए ऐसा करना होगा। ये अधिकारी अभिमानी हैं, इसलिए उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है।

क्या है पूरा मामला?

घटना महाराष्ट्र के सिंधु दुर्ग जिले के कनकवली की है। यहां लगातार चार दिनों से बारिश हो रही है। इससे मुंबई-गोवा एक्सप्रेस वे बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे लोगों में नाराजगी है। गुरुवार को नितेश राणे के नेतृत्व में स्वाभिमान संगठन के कार्यकर्ताओं ने हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के इंजीनियर प्रकाश शेडकर से मुलाकात की। एक्सप्रेस वे काम में देरी और गड्ढों के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें कीचड़ से नहला दिया। इसका वीडियो रिकॉर्ड करके फेसबुक पर भी पोस्ट किया।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी