लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय की जुबान ही उनकी सबसे बडी दुश्मन है : उमा

By भाषा | Updated: September 10, 2021 22:01 IST

Open in App

सीहोर (मप्र), 10 सितंबर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी जुबान ही उनकी सबसे बड़ी दुश्मन है, इसलिए वह अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें।

जब उनसे कहा गया कि दिग्विजय ने ट्विटर पर लिखा है तालिबान एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की महिलाओं के प्रति एक जैसी विचारधारा है, तो इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उमा भारती ने सीहोर में मीडिया से कहा, ‘‘दिग्विजय सिंह का कोई दुश्मन नहीं है। सबसे बड़ा दुश्मन उनकी जीभ है और उनकी जीभ इतनी खराब है कि वे ऐसी बातें बोलते हैं।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘वह (दिग्विजय) भोपाल की लोकसभा सीट से भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह से लाखों वोट से चुनाव हारे हैं। फिर भी उन्होंने सबक नहीं सीखा।’’

भाजपा नेता उमा भारती ने कहा, ‘‘उनकी (दिग्विजय) इस बदजुबानी के कारण पूरे देश के हिंदू-मुसलमान एवं सब उनसे नफरत करते हैं। वह मेरे भाई हैं। मैं आज भी उनको कहूंगी वह अपनी जुबान पर नियंत्रण कर लें।’’

उमा भारती यहां प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर के दर्शन करने आई थीं और मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मीडिया से उन्होंने यह बात कही।

अफगानिस्तान में तालिबान शासन को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा समय है जब भारत में एक सक्षम प्रधानमंत्री है। मैं इसको भगवान की दया मानती हूं। उन्होंने कहा, ‘‘जब अफगानिस्तान के बुरे दिन आए तो भारत के लिए भी एक चेतावनी हो सकती है, लेकिन नरेन्द्र मोदी जैसे सामर्थवान प्रधानमंत्री के होते हुए हमें कोई चिंता की बात नहीं।’’

उमा भारती ने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को राष्ट्रवाद एवं भारत माता जैसे संस्कार अपने अंदर डालने पडेंगे, नहीं तो वह मुसलमानों का बहुत नुकसान करेंगे। मैं उनसे आग्रह करूंगी कि वह हैदराबाद के मजबूत नेता रहे अपने पिता की राह पर चलें।

उन्होंने कहा, ‘‘ओवैसी जैसे नेता देश के मुसलमानों को कमजोर कर रहे हैं। आप देश को कमजोर नहीं कर रहे, आप मुसलमानों को कमजोर कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया