लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह की जुबान ही उनकी दुश्मन : उमा भारती

By भाषा | Updated: January 22, 2021 17:16 IST

Open in App

भोपाल, 22 जनवरी पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की जुबान ही उनकी दुश्मन है और इस वजह से अपनी पार्टी कांग्रेस में ‘बड़े नेता’ नहीं बन सके।

उमा भारती ने दिग्विजय सिंह के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘वह पढ़े लिखे नेता हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं । वह कांग्रेस में वो जगह नहीं बना सके, जिसे वो बना सकते थे। क्योंकि उनका मुंह उनके नियंत्रण में नहीं है। वह अभी जहां हैं इससे अधिक बेहतर हो सकते थे।’’

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिये एक लाख रुपये से अधिक दान देने तथा विश्व हिन्दू परिषद से मंदिर निर्माण के लिये प्राप्त राशि का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उमा भारती ने उपरोक्त टिप्पणी की।

उमा ने कहा कि वह दिग्विजय को तब से जानती हैं जब वह (उमा) मात्र आठ साल की थीं और दिग्विजय सिंह के परिवार के साथ उनके बेहतर रिश्ते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह