लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: December 19, 2020 18:39 IST

Open in App

भोपाल, 19 दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि चुनाव आयोग का काम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना है न कि राज्य सरकारों को कथित भ्रष्टाचार के लिए अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने का निर्देश देना।

सिंह ने यह टिप्पणी चुनाव आयोग द्वारा मध्य प्रदेश सरकार को चार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने के लिए कहने के कुछ दिनों बाद आज शनिवार को यहां पत्रकार वार्ता में की।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की एक रिपोर्ट में 2019 लोकसभा चुनावों के दौरान राज्य में अनधिकृत और बेहिसाब नकदी लेनदेन में सरकारी कर्मचारियों की प्रथम दृष्टया भूमिका की ओर इशारा किया गया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश सरकार को यह निर्देश दिये थे।

सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें इस बात का दुख है कि चुनाव आयोग, जिसे निष्पक्षता से काम करना चाहिये। किसी भी अच्छे प्रजातंत्र की व्यवस्था में केन्द्रीय चुनाव आयोग की निष्पक्षता संदेह से परे होना चाहिये। इस मामले में नहीं लगता कि यह संदेह से परे है, क्योंकि उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है, जिनका चुनाव संचालन में कोई लेना देना नहीं था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ चुनाव आयोग को चुनाव कैसे कराना है, वहीं तक उसकी सीमाएं हैं। किस अधिकारी पर भ्रष्टाचार का प्रकरण, ये निर्देश देने का अधिकार चुनाव आयोग का नहीं है। मैं केन्द्रीय चुनाव आयोग से आग्रहपूर्वक कहूंगा कि आपकी निष्पक्षता पर संदेह नहीं होना चाहिये, लेकिन इस प्रकार के आदेश होंगे, तो संदेह होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र