लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह समर्थकों ने MP सरकार में मंत्री उमंग सिंघार का फूंका पुतला, कांग्रेस से निकालने की उठाई मांग

By भाषा | Updated: September 4, 2019 18:30 IST

मध्य प्रदेशः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिंघार ने दावा किया था कि दिग्विजय प्रदेश में कमलनाथ सरकार को ''अस्थिर'' करने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देके वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने बुधवार को प्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंघार को पार्टी से निकालने की मांग करते हुए उनका पुतला जलाया। सिंघार ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि दिग्विजय सिंह प्रदेश में कांग्रेस सरकार को ब्लैकमेल कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के अंदर सत्ता संघर्ष को शांत करने के प्रयासों के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने बुधवार को प्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंघार को पार्टी से निकालने की मांग करते हुए उनका पुतला जलाया। सिंघार ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि दिग्विजय सिंह प्रदेश में कांग्रेस सरकार को ब्लैकमेल कर रहे हैं।

इससे पहले रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिंघार ने दावा किया था कि दिग्विजय प्रदेश में कमलनाथ सरकार को ''अस्थिर'' करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रहीं स्वर्गीय जमुना देवी के भतीजे उमंग सिंघार ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘'पार्टी मजबूत है। मैंने पार्टी के समक्ष अपने विचार रखे हैं, मुख्यमंत्री के साथ बैठक की और कल रात बबरिया जी से भी बात की। मुझे और कुछ नहीं कहना है।’’

सिंघार ने इस सवाल का उत्तर नहीं दिया कि क्या वह अब भी दिग्विजय के खिलाफ अपने आरोपों पर कायम हैं। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री काल के दौरान जमुना देवी प्रदेश की काबीना मंत्री थीं और दोनों के बीच कई मुद्दों पर खुले मतभेद होते थे। बुधवार को वन मंत्री सिंघार की संवाददाताओं से बातचीत के बाद लगभग एक दर्जन प्रदर्शनकारियों ने उनके निवास के बाहर वन मंत्री का पुतला जलाया। ये प्रदर्शनकारी दिग्विजय सिंह के समर्थन में नारे लगा रहे थे।

प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा, ‘‘सिंघार को पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने खुले तौर पर सरकार और पार्टी के खिलाफ बोला है।’’ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा भी उस समय वहां मौजूद थीं जब पार्टी कार्यकर्ता सिंघार के बंगले के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने नहीं देखा कि प्रदर्शनकारी कौन थे। सभी मुद्दों को अब सुलझा लिया गया है।’’ धार जिले की गंधवानी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले सिंघार ने मंगलवार को संवाददाताओं से चर्चा में आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय प्रदेश की अपनी ही राज्य सरकार को ब्लैकमेल कर रहे हैं।

जब उनसे सवाल किया गया कि क्या दिग्विजय मध्यप्रदेश सरकार को अस्थिर भी कर रहे हैं, तो इस सिंघार ने बताया, ‘‘बिलकुल एक नंबर के ब्लैकमेलर हैं। पूरी (मध्यप्रदेश) सरकार को ब्लैकमेल कर रहे हैं। सरकार के अंदर अपने हिसाब से निर्णय करवा रहे हैं। वह पैरलल (समानांतर) सरकार चलाने के लिये दबाव बनाते हैं।’’ 

टॅग्स :दिग्विजय सिंहकांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह