लाइव न्यूज़ :

आरएसएस प्रमुख के बयान पर दिग्विजय सिंह का तंज, 'फिर तो मोहन भागवत और ओवैसी का डीएनए एक जैसा'

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 8, 2021 11:44 IST

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हाल में डीएनए वाले बयान तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जब ऐसा है तो मोहन भागवत और असदुद्दीन ओवौसी का भी डीएनए एक है।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह ने कहा मोहन भागवत और ओवैसी दोनों का डीएनए एक है सिंह ने कहा, जब डीएनए एक तो धर्म प्रवर्तन और लव जिहाद कानून की जरूरत क्या है दिग्विजय सिंह ने मोहन भागवत के डीएनए वाले बयान पर तीखे सवाल पूछे

भोपाल: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के भारत में हिंदू-मुस्लिम के डीएनए एक होने वाले बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अगर हिंदू और मुस्लिम दोनों का डीएनए एक है तब धर्म परिवर्तन के विरुद्ध कानून की क्या जरूरत है। 

सिहोर में प्रत्रकारों से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, 'अगर हिंदू और मुस्लिम का डीएनए एक है तो धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून लाने की क्या जरूरत है? 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून की क्या आवश्यकता है। इसका मतलब तो ये हुआ कि मोहन भागवत और औवेसी का डीएनए भी एक जैसा है।'

साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने उन्होंने कैबिनेट में शामिल हुए नए मंत्रियों को बधाई भी दी । मंत्रियों के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में कौन रहेगा या नहीं , यह निर्णय पीएम करते हैं । इस पर में टिप्पणी नहीं करूंगा । स्वास्थ्य मंत्री अच्छे व्यक्ति हैं लेकिन उनका कार्यकाल उल्लेखनीय नहीं है । रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावेडकर अच्छे मंत्री माने जाते हैं ।

दरअसल, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने 4 जुलाई 2021 को यूपी के गाजियाबाद में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच द्वारा आयोजित 'हिंदुस्तानी प्रथम, हिंदुस्तानी प्रथम' विषय पर कार्यक्रम में कहा था कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है। इस कार्यक्रम में भागवत ने ये भी कहा था कि गोरक्षा के नाम पर लिंचिंग करने वाले हिंदू विरोधी हैं।

मोहन भागवत के इन बयानों की तब खूब चर्चा हुई थी और कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई थीं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मोहन भागवत के बयान को 'मुंह में राम बगल में छूरी' बताया। वहीं एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी ने मोहन भागवत पर निशाना साधा था।

ओवैसी ने ट्वीट कर कहा था कि कायरता, हिंसा और कत्ल करना गोडसे की हिंदुत्व वाली सोंच का अटूट हिस्सा है। मुसलमानो की लिंचिंग भी इसी सोच का नतीजा है। 

उन्होंन साथ ही लिखा, 'RSS के भागवत ने कहा 'लिंचिंग करने वाले हिंदुत्व विरोधी'। इन अपराधियों को गाय और भैंस में फर्क नहीं पता होगा लेकिन कत्ल करने के लिए जुनैद, अखलाक़, पहलू, रकबर, अलीमुद्दीन के नाम ही काफी थे। ये नफरत हिंदुत्व की देन है, इन मुजरिमों को हिंदुत्ववादी सरकार की पुश्त पनाही हासिल है।'

टॅग्स :दिग्विजय सिंहमोहन भागवतआरएसएसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए