लाइव न्यूज़ :

शिवराज सिंह के 'टाइगर जिंदा है' बयान पर दिग्विजय सिंह ने कसा तंज, कहा- कमजोर हो गया है टाइगर

By मुकेश मिश्रा | Updated: December 24, 2018 20:28 IST

कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहली दफा इन्दौर आए दिग्विजय सिंह का गर्म जोशी से कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान किसी ने उनसे शिवराज सिंह के टाइगर वाले बयान की चर्चा छेड़ दी।

Open in App

अपने बयानों की वजह से सूर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान  के 'टाइगर जिन्दा है' वाले बयान पर चुटकी लेते हुए कहा 'टाइगर जिन्दा जरुर है लेकिन उसके दाँत और नाखून विहीन है।'  उनके इस बयान के कई मतलब निकाले जा रहे है।

कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहली दफा इन्दौर आए दिग्विजय सिंह का गर्म जोशी से कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान किसी ने उनसे शिवराज सिंह के टाइगर वाले बयान की चर्चा छेड़ दी। उन्होनें अपने पुराने अन्दाज में इसका जवाब देते हुए कहा कि ‘टाइगर जिंदा जरूर है, लेकिन उसके दांत टूट गए हैं। नाखून निकल चुके हैं।’ 

बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बुधवार को विदाई समारोह था। विदाई समारोह में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, सत्ता गई तो क्या बात, ताकत अब भी बरकार है। फिल्मी अंदाज में अपनी बात रखते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, किसी को भी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है....टाइगर अभी भी जिंदा है...कोई आंख उठाकर तो देखें। 

एमपी की राजधानी भोपाल में सीएम हाउस में शिवराज का विदाई समारोह था। शिवराज ने कहा हो सकता है कि फिर से यहां वापस आने में पांच साल लग सकते हैं लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। शिवराज यहां  बुधनी विधानसभा के पहुंचे लोगों को संबोधित कर रहे थे। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विदाई समारोह में  बुदनी विधानसभा क्षेत्र से आईं बहनों की आंखें नम दिखी। यहां पर खुद शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं। बाद में शिवराज सिंह चौहान ने सबको चुप करवाया। 

कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्रीकांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने सोमवार दोपहर मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें शहर के जम्बूरी मैदान में एक भव्य समारोह में शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री का पद संभालते ही कमलनाथ ने किसानों के दो लाख रुपये तक का कर्जा माफ कर दिया है। 

कमलनाथ ने हिन्दी में शपथ ली और अकेले शपथ ग्रहण किया। उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंच पर आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्षोउल्लस के साथ जमकर नारे लगाये।

टॅग्स :दिग्विजय सिंहमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं