लाइव न्यूज़ :

मदरसों में पल रहा आतंकवाद नहीं दिख रहा दिग्विजय को: रामेश्वर शर्मा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 10, 2020 06:36 IST

रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को मदरसों में पल रहा आतंकवाद नहीं दिखता, वे वंदेमातरम का विरोध करने वालों के साथ मंच साझा करते हैं और तालिया बजाते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष और कोलार विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा संघ को लेकर दिए बयान को लेकर सिंह पर हमला बोला है.उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को मदरसों में पल रहा आतंकवाद नहीं दिख रहा है.

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष और कोलार विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा संघ को लेकर दिए बयान को लेकर सिंह पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को मदरसों में पल रहा आतंकवाद नहीं दिख रहा है.

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा संघ पर लगातार किए जा रहे हमलों को लेकर भाजपा भी मुखर हो गई. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को मदरसों में पल रहा आतंकवाद नहीं दिखता, वे वंदेमातरम का विरोध करने वालों के साथ मंच साझा करते हैं और तालिया बजाते हैं.

शर्मा ने कहा कि ओसामा और हाफिज शहीद जैसे आतंकवादियों को वे ‘जी’ लगाकर संबोधित करते हैं. शर्मा ने कहा कि ये वही दिग्विजय सिंह है, जिन्हें भगवा में आतंकवाद दिखाई देता है. सरस्वती शिशु मंदिर को दिग्विजय सिंह के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है.

उन्होंने कहा कि सरस्वति शिशु मंदिर में शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति, वंदेमातरम, भगवा और राष्ट्रीय ध्वज को प्रणाम करना सिखाया जाता है. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह उन्हें मदद करना चाहते हैं, जो तिरंगा जलाते हैं, जो भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाते हैं. देश विरोधी गतिविधियों को संरक्षण देने का काम करते हैं. दिग्विजय सिंह केवल सरस्वती शिशु मंदिर स्कूलों को बदनाम करने का काम कर रहे हैं.

ऑफ लाइन नकाब पहनकर आते हैं लाठी मारकर जाते है

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बड़ा हमला बोला है. सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि संघ की कार्यशैली, ऑनलाइन नकाब पहनकर आते हैं, गाली देकर जाते हैं ऑफ लाइन नकाब पहनकर आते हैं लाठी मारकर जाते हैं.

सिंह ने इसके अलावा एक अन्य ट्वीट कर कहा है कि संघ के लोगों को अफवाह फैलाने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाता है. संघ ने उस रणनीति को अपनाया है, जिसके तहत यदि किसी झूठ को सौ बार बोला जाए, तो वह सच दिखने लगता है. इससे पहले बुधवार को भोपाल में चल रहे कांग्रेस के सेवादल के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भी हिस्सा लेकर सिंह ने संघ और भाजपा पर बड़ा हमला बोला था. सिंह को संघ और भाजपा पर हमला करने के मामले में मुखर माना जाता है. सिंह के इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशदिग्विजय सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन