लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- 'हिम्मत है तो मेरे खिलाफ मामला दायर कराइए'

By भाषा | Updated: March 6, 2019 13:19 IST

दिग्विजय सिंह के एक बयान को लेकर मंगलवार को विवाद खड़ा हो गया था जिसमें उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले का उल्लेख ‘दुर्घटना’ के तौर पर किया था।

Open in App

पुलवामा आतंकी हमले को ‘दुर्घटना’ कहकर भाजपा के निशाने पर आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी कि अगर उनमें साहस है तो वह उनके खिलाफ दिल्ली में मामला दायर कराएं।

सिंह ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के उस कथित बयान को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा जिसमें मौर्य ने कहा था कि पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों के साथ ‘बड़ी दुर्घटना’ हुई। उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी मौर्य के बयान के बारे में कुछ कहेंगे? 

कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा, 'मोदी जी आपने व आपके मंत्री गणों ने मुझ पर अनेक आरोप लगाए हैं आपके अनेक भाजपा नेता मुझ पर देशद्रोह का मुकदमा दायर करना चाहते हैं।' उन्होंने कहा, 'मेरे जिस ट्वीट पर आप व आपके मंत्री गण मुझे पाकिस्तान समर्थक मानते हैं, देशद्रोही मानते हैं, वह मैंने दिल्ली से किया था जहॉं की पुलिस केंद्र सरकार के अन्तर्गत आती है। अगर आप में साहस है तो मेरे ऊपर मुकदमा दायर करें।' 

सिंह ने कहा, 'पुलवामा आतंकी हमले को मैंने 'दुर्घटना' कह दिया तो मोदी जी से लेकर तीन केंद्रीय मंत्री मुझे पाकिस्तान समर्थक बताने में जुट गये। उत्तर प्रदेश में भाजपा के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी का बयान कृपया सुनें। मोदी जी व उनके मंत्रीगण मौर्य जी के बारे में कुछ कहना चाहेंगे?’’ उन्होंने कहा, ‘‘पुलवामा आतंकी हमला हमारे लिये, सभी देशवासियों और विशेष तौर पर उसमें शहीद हुए बहादुरों के परिवारों के लिए तो दुखद दुर्घटना थी। जो उसे दुखद दुर्घटना न मानें तो यह उनका विवेक है।' 

सिंह ने कहा, 'आज तक मोदी जी ने पुलवामा के आतंकी हमले में खुफिया विफलता के बारे में क्या कार्यवाही की, कौन उसके लिए ज़िम्मेदार है, देश को अवगत नहीं कराया। क्या इस विषय पर मोदी जी किसी को ज़िम्मेदार ठहराते हैं या नहीं? क्या एनएसए, आईबी प्रमुख और रॉ प्रमुख से आपने स्पष्टीकरण माँगा?' 

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह के एक बयान को लेकर मंगलवार को विवाद खड़ा हो गया था जिसमें उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले का उल्लेख ‘दुर्घटना’ के तौर पर किया था।  हालांकि बाद में सिंह ने कहा कि इसमें किसी को कोई शक नहीं है कि यह आतंकी हमला था, लेकिन ‘मोदी जी की ट्रोल आर्मी’ मूल प्रश्नों के उत्तर देने से इनकार कर रही है।

टॅग्स :दिग्विजय सिंहपुलवामा आतंकी हमलाकेशव प्रसाद मौर्यानरेंद्र मोदीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन