लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया ‘गद्दार’

By भाषा | Updated: December 5, 2021 23:32 IST

Open in App

भोपाल/गुना (मप्र), पांच दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला करते हुए उन्हें ‘गद्दार’ बताया।

सिंधिया द्वारा दिग्विजय के गृह नगर राघोगढ़ में शनिवार को पहली बार सार्वजनिक सभा करने के कुछ ही घंटों बाद उन्होंने यह टिप्पणी की है।

सिंधिया की इस सार्वजनिक सभा में अपने पूरे भाषण के दौरान एक बार भी दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा था। इस सभा में दिवंगत पूर्व विधायक मूल सिंह के पुत्र एवं कांग्रेस नेता हितेन्द्र सिंह ने अपने हजारों साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

दिग्विजय ने शनिवार को गुना जिले के मधुसूदनगढ़ इलाके के रघुनाथ गांव और विदिशा जिले के मुंडेला गांव में सभाओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मध्यप्रदेश में (वर्ष 2018 में हुए चुनाव में) कांग्रेस की सरकार तो बन गयी थी। सिंधिया जी चले गए छोड़कर और 25-25 करोड़ रुपये ले गए एक-एक विधायक का। अरे कांग्रेस के साथ गद्दारी कर गए। इसका मैं क्या करूं। किसने सोचा था। जनता ने तो कांग्रेस की सरकार बनवा दी थी।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इतिहास इस बात का साक्षी है। एक व्यक्ति गद्दारी करता है, तो उसकी पीढ़ी दर पीढ़ी गद्दारी पे गद्दारी करती है।’’

मध्यप्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं सिंधिया के कट्टर समर्थक पंकज चतुर्वेदी ने ‘भाषा’ से कहा, ‘‘आज दिग्विजय को सिंधिया में तमाम प्रकार की बुराइयां एवं दोष नजर आते हैं। जब सिंधिया कांग्रेस पार्टी में थे तब वह उनके आगे-पीछे घूमा करते थे और उनकी तारीफें किया करते थे। मुझे दिग्विजय की सोच पर तरस आता है। दिग्विजय जी गद्दारी तो आपने एवं कमलनाथ (मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री) ने की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ धोखा उसे कहते हैं जिसे आपने एवं कमलनाथ ने दिया है। गद्दारी उसको कहते हैं, जो आपने एवं कमलनाथ ने की है और जिसका नतीजा आपको पिछले साल हुए प्रदेश की 28 विधानसभा उपचुनाव में मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे