लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह ने मोदी से की सांसद निधि बहाल करने की मांग

By भाषा | Updated: April 27, 2021 20:17 IST

Open in App

भोपाल, 27 अप्रैल वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से तत्काल सांसद निधि बहाल करने की मांग की।

सिंह ने मोदी को मंगलवार को लिखे पत्र में कहा, ‘‘पिछले वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण केन्द्र सरकार ने दो वर्षों के लिए सांसद निधि स्थगित कर दी थी। सांसद निधि के माध्यम से ही संसद सदस्यों को अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य कराने में मदद मिलती है।’’

उन्होंने कहा, “एक साल से इससे वंचित हैं। आज फिर वही कोरोना की महामारी कई गुना रफ्तार से फैलती जा रही है और सांसद निधि नहीं दी जा रही है।”

सिंह ने लिखा, ‘‘सांसद निधि तत्काल दिलाएं, ताकि हम लोग अपने फंड का इस्तेमाल इस बीमारी से पीड़ित लोगों की जांच एवं उपचार सामग्री मुहैया कराये जाने में कर सकें। जगह-जगह से हम लोगों को ऑक्सीजन, ऑक्सीजन संकेंद्रक, वेंटिलेटर, सी टी स्कैन मशीन, रेमडेसिविर आदि खरीद कर उपलब्ध कराने की मांग आ रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा आपसे (मोदी) अनुरोध है कि आपदा के इस समय में सांसदों की सांसद निधि तत्काल जारी करने का कष्ट करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?