लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय ने कहा-राजस्थान के राज्यपाल को विधानसभा के सत्र को बुलाने की मांग स्वीकार करनी चाहिए

By भाषा | Updated: July 27, 2020 05:58 IST

राजस्थान की कांग्रेस सरकार विधानसभा के सत्र के लिए जोर लगा रही है ताकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सदन के पटल पर अपना बहुमत साबित कर सकें। 

Open in App
ठळक मुद्दे दिग्विजय सिंह ने रविवार को राजस्थान के राज्यपाल से वहां की कांग्रेस सरकार की राज्य विधानसभा की बैठक आयोजित करने की मांग को मानने का आग्रह किया लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की रक्षा करना हमारा अधिकार है।

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को राजस्थान के राज्यपाल से वहां की कांग्रेस सरकार की राज्य विधानसभा की बैठक आयोजित करने की मांग को मानने का आग्रह किया। कांग्रेस के 'स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी अभियान के तहत रविवार को जारी वीडियो में सिंह ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार की मांग को संवैधानिक बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं राज्यपाल से अनुरोध करता हूं कि जो राज्य सरकार (राजस्थान में) की विधानसभा सत्र बुलाने की मांग आई है, संवैधानिक तरीके से उसे आपको तत्काल स्वीकार करना चाहिये क्योंकि, आपने संविधान की शपथ ली है ।’’ सिंह ने कहा कि हम भाजपा के षडयंत्रों का डटकर विरोध करते हैं, जिस प्रकार वह चुने हुए जनमत को खरीद कर अपनी सरकार बनाना चाहती हैं।

लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की रक्षा करना हमारा अधिकार है। राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट के बीच वहां की कांग्रेस सरकार राज्य के राज्यपाल कलराज मिश्र से विधानसभा का सत्र बुलाने का अनुरोध कर रही है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार विधानसभा के सत्र के लिए जोर लगा रही है ताकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सदन के पटल पर अपना बहुमत साबित कर सकें। 

टॅग्स :दिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतसंगठन की मजबूती पर चर्चा नहीं करती कांग्रेस

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे